
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उच्च सदन यानी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पार्टी आलाकमान ने काफी मंथन के बाद उनकी वरिष्ठता, सांगठनिक अनुभव को देखते हुए इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनके नाम को अपनी अंतिम स्वीकृति दे दी है।


