ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Bentley ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम Torcal रखा है. Bentley का फोकस साफ है ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार का एक्सपीरियंस देना, लेकिन उस लग्जरी और डिजाइन को बनाए रखना जिसके लिए कंपनी 100 साल से ज्यादा समय से जानी जाती है.

Bentley की यह एंट्री ऐसे समय हुई है, जब लग्जरी कार कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर अपनेअपने तरीके आजमा रही हैं. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक सिर्फ इसलिए अपनी पसंद की लग्जरी कार का अंदाज बदलना नहीं चाहते क्योंकि उसमें पेट्रोल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर आ गई है.
पहली नजर में ही पहचान जाएंगे Bentley का अंदाज
कंपनी ने इसमें अपनी पेट्रोल और डीजल मॉडल्स से जुड़े कई डिजाइन एलिमेंट्स बरकरार रखे हैं. SUV में दिए गए डायमंड शेप के लाइट्स खास तौर पर ध्यान खींचते हैं. इनका डिजाइन की पारंपरिक फ्रंट ग्रिल से इंस्पायर है. दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक कार में इंजन को ठंडा करने के लिए पारंपरिक ग्रिल की जरूरत नहीं होती, फिर भी कंपनी ने अपने पुराने डिजाइन की पहचान को बनाए रखा है.
Bentley ने कार के ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी अपने पारंपरिक मॉडल्स से जोड़ने की कोशिश की है. कंपनी ने V8 इंजन जैसी आवाज का एहसास देने के लिए खास साउंड तैयार किया है. इसमें ऑर्केस्ट्रा में इस्तेमाल होने वाले बड़े ड्रम यानी timpani की आवाज शामिल है. कार जैसेजैसे तेज होती है, छोटे ड्रम्स की आवाज भी तेजी से बढ़ती जाती है.
कार की रेंज और परफॉर्मेंस
Bentley Torcal S कंपनी की अब तक की सबसे दमदार प्रोडक्शन कार बन गई है. इसमें डुअलमोटर ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम लगाया गया है, जो मिलकर 888 PS की पावर और 1,350 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है.
इस पावर का असर इसकी रफ्तार में भी साफ दिखाई देता है. यह बड़ी SUV महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी अधिकतम रफ्तार 260 किमी/घंटा है. वहीं, इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 821 PS की पावर और 1,194 Nm टॉर्क मिलता है, जो इसे 3.4 सेकंड में 100 किमी/घंटा तक पहुंचा देता है.
एक चार्ज में 600KM तक दौड़ेगी
Bentley ने Torcal में 113 kWh का बैटरी पैक दिया है, जो 800V लिथियमआयन टेक्नोलॉजी पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
लंबे सफर के दौरान चार्जिंग में ज्यादा वक्त न लगे, इसके लिए इसमें 400kW अल्ट्राफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इससे बैटरी सिर्फ 16 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इतना ही नहीं, महज 7 मिनट की चार्जिंग से करीब 160 किलोमीटर की रेंज हासिल की जा सकती है.
Ferrari से अलग रखा गया डिजाइन
Bentley की पहली EV ऐसे समय आई है जब की पहली इलेक्ट्रिक कार को लेकर कुछ लोग उसके डिजाइन पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि नई EV में Ferrari की पारंपरिक स्पोर्ट्स कारों जैसी पहचान कम नजर आती है. Bentley ने इस मामले में अलग रास्ता चुना है. कंपनी के CEO FrankSteffen Walliser ने कहा कि उनका मकसद सबसे पहले एक Bentley बनाना था. उनके मुताबिक, लोग सिर्फ इलेक्ट्रिक होने की वजह से बिल्कुल अलग दिखने वाली कार नहीं चाहते.
ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश
Bentley के CEO के मुताबिक, Torcal कंपनी के लिए एक ऐसी कार है जो ज्यादा लोगों को Bentley ब्रांड से जोड़ सकती है और नए मार्केट के डोर खोल सकती है.
कंपनी ने पहले से ही अपनी मौजूदा और संभावित ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक SUV के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है. यूरोप, मिडिल ईस्ट और अमेरिका के उन इलाकों से इसे अच्छी दिलचस्पी मिल रही है, जहां इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने का चलन ज्यादा है. चीन में इसके लिए मार्केटिंग कैंपेन अगले साल शुरू किया जाएगा. Bentley के मुताबिक, Torcal में दिलचस्पी दिखाने वाले करीब आधे लोग पहले से कंपनी के ग्राहक हैं. वहीं लगभग 50 फीसदी लोग ऐसे हैं जो पहली बार Bentley खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
Crewe प्लांट में हुआ बड़ा निवेश
Bentley ने Torcal के प्रोडक्शन के लिए ब्रिटेन के Crewe स्थित अपने प्लांट में 35 करोड़ पाउंड, यानी करीब 46.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. इसी प्लांट में इस नई इलेक्ट्रिक SUV को तैयार किया जाएगा. Bentley की इलेक्ट्रिक कार की एंट्री ऐसे समय हुई है जब ब्रिटेन में ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े निवेश सामने आ रहे हैं.
इससे कुछ दिन पहले McLaren ने ब्रिटेन में 50 करोड़ पाउंड के निवेश की घोषणा की थी, जबकि Nissan ने भी नए मॉडल के उत्पादन के लिए 17 करोड़ पाउंड निवेश करने की बात कही थी. ब्रिटेन के बिजनेस मंत्री Jonathan Reynolds ने Bentley के निवेश को देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए सकारात्मक कदम बताया है.
Bentley की EV रणनीति में आया बदलाव
Bentley पहले 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की प्लानिंग बना चुकी थी. कंपनी ने एक समय 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने का टारगेट भी रखा था. हालांकि बाद में Bentley ने इस लक्ष्य को बदल दिया, क्योंकि कंपनी के मुताबिक उसके ग्राहक अभी पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने के लिए तैयार नहीं थे.
अब Torcal के साथ Bentley ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी शुरुआत कर दी है. कंपनी की कोशिश है कि ग्राहक इलेक्ट्रिक कार अपनाएं, लेकिन उन्हें Bentley की पुरानी पहचान, लग्जरी और डिजाइन से समझौता न करना पड़े.



