
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चचेरे देवर के अपनी भाभी को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के फरार होते ही पति परेशान हो गया और उसे हर जगह ढूंढ़ने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर की उसका चचेरे भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। पति का कहना है कि जब उसने दोनों के संबंधों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पति के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम उसका चचेरा भाई उसकी पत्नी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी के गायब होने के बाद उसने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आरोपी चचेरे भाई का मोबाइल भी बंद है।
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर में पति ने बताया कि उसे पहले से ही अपनी पत्नी और चचेरे भाई के बीच कथित संबंधों की जानकारी थी। विरोध करने पर आरोपी लगातार गालीगलौज करता था और जान से मारने की धमकी देता था। महिला के अचानक घर से चले जाने के बाद पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
सर्विलांस की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद गांव में तरहतरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पत्नी के इस तरह चले जाने से पति के सामने भी सामाजिक स्थिति को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब सर्विलांस की मदद से आरोपी चचेरे देवर और महिला की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ः



