TrendingUttar Pradesh

​UP Police PET में नहीं चलेगी मनमानी! 32,679 सिपाही पदों की दौड़ में इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और CCTV से होगी निगरानी

​UP Police PET में नहीं चलेगी मनमानी! 32,679 सिपाही पदों की दौड़ में इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और CCTV से होगी निगरानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति कराएगी। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समिति में नामित किया जाएगा।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि PET में मैनुअल टाइमिंग के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की सेंधमारी से बचने के लिए सीसीटीवी कवरेज, मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण और पर्याप्त बैकअप के साथ बायोमीट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होगी सफलअसफल अभ्यर्थियों की सूची

परीक्षा में सफल और असफल रहने वाले अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित की जाएगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम प्रत्येक परीक्षा दिवस के अंत में परीक्षण स्थल पर लगे सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

परीक्षा में नहीं पहुंच पाए तो इसी दिन देना होगा प्रत्यावेदन

यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तारीख और समय पर PET में शामिल नहीं हो पाता है तो उसे दूसरी तारीख पर परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा दिवस को ही प्रत्यावेदन देना होगा। इसमें परीक्षा में शामिल न हो पाने का विस्तृत कारण बताना होगा। प्रत्यावेदन अभ्यर्थी स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से दे सकता है।

हालांकि, डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गठित समिति के अलावा किसी अन्य स्तर पर दिए गए प्रत्यावेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

समिति लेगी दूसरी तारीख पर परीक्षा का फैसला

समिति प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित परीक्षा तिथियों में से किसी अन्य दिन, अंतिम तिथि या रिजर्व डे पर PET में शामिल होने की अनुमति देने का निर्णय ले सकती है। इसके बाद किसी अन्य तारीख पर परीक्षा पुनर्निर्धारित नहीं की जाएगी।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply