TrendingUttar Pradesh

​Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में 12 हजार करोड़ की दो बड़ी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

​Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में 12 हजार करोड़ की दो बड़ी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की करीब 12 हजार करोड़ रुपये की दो बड़ी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं के तहत 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर और वरुण विहार को विकसित किया जाएगा। इससे करीब 10 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।

2,166 करोड़ की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2,166 करोड़ रुपये की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत करीब 2,000 लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे राजधानी में आवास की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के साथ नए आवासीय क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

वरुण विहार में 6 लाख से ज्यादा लोगों के लिए आवास

आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरुण विहार योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वरुण विहार को 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत यहां छह लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

लखनऊ के विस्तार को मिलेगी नई दिशा

नैमिष नगर और वरुण विहार जैसी बड़ी आवासीय परियोजनाओं के जरिए राजधानी के नए क्षेत्रों को विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं से शहर में फ्लैट की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply