
मथुरा, अमृत विचार : राजागढ़ी गाँव निवासी गगन शर्मा के साथ हुए वाक्य ने गगन के साथसाथ पूरे गाँव को भी हैरान कर दिया है। उनकी शादी ज्योति से हुई थी और यह बात सामने आई है कि उस लड़की की पहले भी 3 शादियां हो चुकी थीं। लड़की और उसके परिवार ने यह बिल्कुल भी पता चलने नहीं दिया कि ज्योति की शादी पहले भी हो चुकी थी। चौथी शादी गगन से हुई है। ज्योति शादी के कुछ समय बाद गगन से पैसे की मांग रखने लगी, ज्योति के साथ ज्योति के घरवाले भी गगन से पैसे मांगने लगे। जब गगन ने पैसे देने से मना किया तो झूठा केस और मुकदमे की धमकी गगन को हर दिन मिलने लगी। इस बात से परेशान होकर उसने यह बात अपने दोस्तों और घरवालों से साझा की और इसी बीच यह बात सामने आई कि ज्योति की इससे पहले भी 3 शादियां हो चुकी थीं।
मानसिक तौर से परेशान हैं गगन
कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी निवासी गगन एक दिन जब काम से लौटे तो ज्योति घर पर नहीं थी, बाद में पता चला कि ज्योति अपने मायके जा चुकी है। जाते वक्त ज्योति सोने के जेवर और और भी सामान अपने साथ ले गई। काफी तलाश करने के बाद जब कुछ भी मालूम नहीं चला जेवरों का तो गगन ने पुलिस कम्प्लेन कर दी। गगन का आरोप है कि ज्योति और उसके घरवाले झूठे केस, आरोप, गंभीर परिणाम की धमकी देने लगे। गगन मानसिक तौर से भी काफी ज्यादा परेशान हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी को दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में भी लग चुकी है। पुलिस ने नौहझील निवासी ज्योति के घर और इस केस से जुड़े हुए सभी लोगों से बात शुरू कर दी है और पहली 3 शादियों से जुड़े सभी लोगों से जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रिपोर्ट: अर्पित शुक्ल
इसे भी पढ़ें

