DharamIndiaTrending

शनि देते हैं चौतरफा लाभ: नीलम धारण करते ही दिखते हैं ये 5 बदलाव

शनि देते हैं चौतरफा लाभ: नीलम धारण करते ही दिखते हैं ये 5 बदलाव

रत्नशास्त्र के अनुसार नीलम पहनते ही शनि हमारी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आते हैं। जानें सबसे पहले कौन से 5 बदलाव नजर आते हैं?

नीलम पहनते ही शनि बदलते हैं किस्मत

रत्न शास्त्र की दुनिया में कई ऐसे रत्न हैं जो बहुत ही तेज और पावरफुल माने जाते हैं और नीलम उन्हीं में से एक है। अगर नीलम सूट कर जाए तो ये व्यक्ति की जिंदगी को बदल देता है। जानें नीलम पहनने के बाद जिंदगी में किस तरह के बदलाव दिखने लगते हैं।

पैसों की परेशानी हो सकती है दूर

रत्न शास्त्र मान्यता है कि नीलम पहनने मात्र से अटका हुआ पैसा मिलने के योग बढ़ जाते हैं। नौकरी में प्रमोशन होता है और कई नए मौके भी मिलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में नीलम आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी काफी मदद करता है।

काम में बढ़ता है फोकस

जिन लोगों का मन कई चीजों में उलझा रहता है उनके लिए नीलम किसी भी वरदान से कम नहीं है। इस रत्न को पहनने से फोकस बढ़ता है। मन शांत रहने लगता है और फिर हर काम आसानी से पूरा होता जाता है। इसे पहनने से काम में ध्यान आसानी से लग पाता है।

हेल्थ इश्यू से मिलती है राहत

रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम पहनने से हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कत दूर होती है। ऐसी मान्यता है कि ये अनिद्रा और तनाव से राहत दिलाता है। साथ ही इसे पहनने से बॉडी में एक एनर्जी का एहसास होता है जिससे आलसपन दूर होता है।

बुरे वक्त में देता है साथ

रत्नशास्त्र मान्यता है कि नीलम नेगेटिव एफेक्ट से काफी हद तक बचाता है। शनिदेव से जुड़ा रत्न है तो मान्यता और भी बढ़ जाती है। बुरी नजर के साथ-साथ ये हर तरह के गलत चीजों से भी दूर रखता है क्योंकि मन कंट्रोल में रहने लगता है।

बनने लगते हैं अटके काम

नीलम काफी पावरफुल रत्न होता है। अगर ये सूट कर जाता है तो इसकी मदद से सारे अटके काम बनने लगते हैं। हालांकि इससे पहनने से पहले किसी ज्योतिष को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं।

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply