TrendingUttar Pradesh

​मिशन यूपी 2027 : पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं पर मंथन

​मिशन यूपी 2027 : पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं पर मंथन

अमृत विचार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई करीब एक घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास से जुड़ी जानकारी साझा की।

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई करीब एक घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास से जुड़ी जानकारी साझा की।

 प्रस्तावित परियोजनाओं और कार्यक्रमों की सौंपी सूची

मुख्यमंत्री अपने साथ प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित कार्यक्रमों और परियोजनाओं की सूची भी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने अमूल्य समय देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देता है।

 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी की भेंट

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नuddा से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है, जब राज्य में आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply