
लखनऊ, अमृत विचार: बारिश के चलते शनिवार को लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग के तीनों मुकाबले रद्द करने पड़े। मैच न हो पाने के कारण लीग के नियमों के तहत सभी टीमों को एकएक अंक प्रदान किया गया, जिसके बाद अंपायरों और आयोजकों ने अंकतालिका को अंतिम रूप देकर सेमीफाइनल का लाइनअप घोषित कर दिया है।
अंकतालिका के अनुसार, लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाबी क्वीन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आयोजकों ने साफ किया कि बारिश से खेल में बाधा जरुर आई है, लेकिन पूरी लीग आईसीसी और बीसीसीआई के बारिश संबंधी नियमों के तहत ही संचालित की जा रही है। लीग दौर के अंत में आरईपीएल चैलेंजर्स, लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन तीनतीन अंकों के साथ शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं, जबकि नवाबी क्वीन भी तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
पहला सेमीफाइनल
लखनऊ शेरनीज बनाम लखनऊ नवाबी क्वीन
दूसरा सेमीफाइनल
लखनऊ फाल्कन बनाम आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स
लगातार बारिश के कारण केडी सिंह बाबू स्टेडियम का मैदान खेलने योग्य नहीं रह गया है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने सेमीफाइनल और फाइनल के सभी मुकाबले सेज ग्राउण्ड पर ही कराने का निर्णय लिया है।
शनिवार को रद्द हुए मुकाबले
शनिवार को सेज ग्राउंड पर तीन मैच खेले जाने थे। पहला मैच रहीमाबाद रायल्स बनाम फोर स्क्वायर वारियर्स और दूसरा मैच आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स बनाम लखनऊ नवाबी क्वीन के साथ तीसरा मैच शाम को सेज फाल्कन बनाम लखनऊ शेरनीज के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश न रुकने के कारण ये तीनों ही मैच आयोजित नहीं हो सके।
यह भी पढे़ंः



