TrendingUttar Pradesh

​श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत! बिजेथुआ महावीरन धाम तक 17.2 किमी सड़क होगी डबल लेन

​श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत! बिजेथुआ महावीरन धाम तक 17.2 किमी सड़क होगी डबल लेन

सुलतानपुर, अमृत विचारः बिजेथुआ महावीरन में हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मुड़िला बाजार, सूरापुर होते हुए बिजेथुआ महावीरन धाम तक जाने वाली करीब 17.2 किलोमीटर सड़क करीब 69 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन की जा रही है।

सड़क चौड़ी होने से श्रद्धालुओं को जाम और संकरी सड़क की समस्या से राहत मिलेगी।मौजूदा समय में सड़क सकरी और कई स्थानों पर बदहाल होने के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिजेथुआ धाम पहुंचने में श्रद्धालुओं को एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। खासकर भीड़ और धार्मिक आयोजनों के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से मुड़िला बाजार और सूरापुर क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होता है। डबल लेन सड़क बनने के बाद यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा बिजेथुआ धाम

इस मार्ग के डबल लेन होने से अयोध्या से बिजेथुआ महावीरन तक सीधा और सुगम सड़क संपर्क तैयार होगा। खास बात यह है कि बिजेथुआ से काशी विश्वनाथ धाम की ओर जाने वाला मार्ग पहले से डबल लेन है। ऐसे में यह सड़क धार्मिक पर्यटन के लिहाज से अयोध्याबिजेथुआकाशी के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

काशी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराएगा। उन्हें टांटिया नगर की ओर जाने के बजाय बिजेथुआ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या पहुंचने में सुविधा होगी। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने कहा कि बिजेथुआ महावीरन का विकास उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने आने वाले समय में बिजेथुआ कॉरिडोर विकसित कराने के साथ ही बिजेथुआसूरापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास की बात कही।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply