
गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिछले 24 घंटे के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा से हुए दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर द्वितीय ग्राम सभा के गजरहिया टोले पर कल रात तेज बारिश के साथ आई आंधी के दौरान एक विशालकाय पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। जिससे झोपड़ी में मौजूद चार लोग दब गए जिसमें ‘किशन , सुभाष और ज्ञानमती ‘ की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ‘श्याम मिलन ‘ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज आलोक रंजन सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह, पुलिस टीम व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम मिलन को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गिरी बिजली लाइन की चपेट में आया किशोर
दूसरी घटना जिले के गगहा थाना क्षेत्र में महुआ का पेड गिरने से बाइक सवार भीम कुमार विश्वकर्मा कह दब कर मृत्यं हो गयी जिसकी पहचान जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के गगडा गांव का निवासी बताया जाता है। एक अन्य घटना के बारे में में पुलिस ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर मे सडक पर गिरे एल टी लाइन के चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय रामा यादव की झुलस कर मृत्यु हो गयी।



