TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर में कुदरत का तांडव : आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और मार्ग संकेतक बोर्ड, धान की फसल तबाह, बाल-बाल बचा मंदिर!

​सीतापुर में कुदरत का तांडव : आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और मार्ग संकेतक बोर्ड, धान की फसल तबाह, बाल-बाल बचा मंदिर!

लहरपुर/सीतापुर,अमृत विहार । नगर के मजाशाह चौराहे पर आंधी और बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाया गया भारीभरकम मार्ग एवं दूरी संकेतक बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। भारी बोर्ड सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बोर्ड के कारण एक एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गई और उसे निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की टीम ने सड़क पर गिरे संकेतक बोर्ड को हटवाकर किनारे हटवाया, इसी के बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

तंबौर में 33 केवी लाइन पर गिरा विशालकाय पेड़

पेड़ और बिजली लाइन गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, सदरपुर थाने के पास लगा एक शीशम का पेड़ हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

गांजरी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा से किसानों की कमर तोड़ी

तंबौर गांजरी इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा और जलभराव के चलते जमीन पर गिर गई है। इससे फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान सरवेश, दीपक, खेलावन, प्रदीप आदि का कहना है कि खेतों में बारिश का पानी भरने और फसल जमीन पर गिरने से धान का दाना काला पड़ने और सड़ने का डर है। इससे पैदावार पर असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मंदिर क्षतिग्रस्त होने से बचा, घरों में रहने के कारण टला बड़ा हादसा

लहरपुर, सीतापुर और केशरीगंज में हनुमान मंदिर के पास लगा नीम का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि मंदिर क्षतिग्रस्त होने से बच गया और कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

लोहारन पुरवा में राशन किट और जरूरी सुविधाओं का वितरण

सीतापुर, लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहारन पुरवा मजरा इच्छा में शारदा नदी के कटान से प्रभावित छह परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत भवन इच्छा में शिफ्ट किया गया है। भारी बारिश के बीच प्रशासन नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि विस्थापित परिवारों को राशन किट वितरित की गई हैं। साथ ही उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढे

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply