
हरदोई, अमृत विचार। यूपी के हरदोई जिले में कानूनव्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। तबादला सूची में 14 उपनिरीक्षक , 31 हेड कांस्टेबल, 136 कांस्टेबल और 11 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती के लिए रवाना किया गया है।
तबादले के तहत एसआई रामकुमार को सुरसा से यूपी112, एसआई सुरेंद्र कुमार यादव को कछौना से यूपी112, एसआई वीरेंद्र कुमार सोनकर को यूपी112 से कछौना और एसआई राजेश कुमार मौर्य को यूपी112 से सुरसा भेजा गया है। वहीं एसआई धनश्याम बिंद को पाली से कछौना कोतवाली में तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन से थानों और साइबर थाने भेजे गए SI
पुलिस लाइन में तैनात एसआई शशिकांत सिंह को पाली, एसआई रतन सिंह को बेनीगंज, एसआई हरदीप सिंह को साइबर थाना, एसआई रंजीत कुमार को कोतवाली देहात, एसआई मोहम्मद खालिद को हरपालपुर और एसआई शुभम सिंह यादव को कोतवाली देहात भेजा गया है। इसी क्रम में एसआई राजेश कुमार चौधरी, एसआई सुरजीत यादव को साइबर थाना तथा एसआई रणजीत सिंह को पुलिस लाइन से पाली थाने के लिए रवाना किया गया है।
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की भी बदली तैनाती
तबादला सूची में 31 हेड कांस्टेबल, 136 कांस्टेबल और 11 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को यूपी112, पुलिस लाइन, न्यायालय सुरक्षा और यातायात समेत विभिन्न इकाइयों में तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग के मुताबिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानूनव्यवस्था को और मजबूत करने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना है।



