TrendingUttar Pradesh

​पितृपक्ष की शुरुआत, सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब; श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान-तर्पण

​पितृपक्ष की शुरुआत, सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब; श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान-तर्पण

अयोध्या, अमृत विचार : पूर्वजों के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के लिए रविवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के लिए रामनगरी में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगने लगा। सरयू तट के नया घाट और राम मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर भरत कुंड पर श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पिंडदान और तर्पण किया।

श्रद्धालुओं ने पहले सरयू में स्नान किया। इसके बाद पुरोहितों के मार्गदर्शन में अपने पूर्वजों के निमित्त पिंड अर्पित किए और तर्पण कर आत्मशांति की प्रार्थना की। पितृ पक्ष को लेकर नया घाट और भरत कुंड पर पुरोहितों के पास भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति की कामना की जाती है। इसी आस्था के चलते लोग अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म करते हैं। पितृ पक्ष करीब 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पुरोहित आचार्य सूर्यकुमार पांडेय ने बताया कि नया घाट और भरत कुंड पर पिंडदान कराने वाले पुरोहित श्रद्धालुओं को धार्मिक परंपराओं के अनुसार कर्मकांड करा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए वे पितृ पक्ष में अयोध्या आकर तर्पण और पिंडदान करते हैं।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply