India

​Bahraich Rain: बहराइच में आंधी-बारिश से बिजली के करीब 1 हजार पोल गिरे, फसलें बर्बाद, 5 लोगों की मौत

Bahraich Rain: बहराइच में तेज बारिश और आंधी के चलते कई जगह बड़े पेड़ उखड़कर घरों और दूसरी जगहों पर गिर गए। इससे महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान चली गई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक, 2 मौतें कैसरगंज, एक नानपारा, एक महसी और एक सदर तहसील में हुई हैं। घायलों की भी जानकारी सामने आई है।

​Bahraich Rain: बहराइच में आंधी-बारिश से बिजली के करीब 1 हजार पोल गिरे, फसलें बर्बाद, 5 लोगों की मौत

1000 बिजली पोल टूटे, पेड़ गिरने से परेशानी

तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। करीब 1000 बिजली पोल टूटने और बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से कई इलाकों की बिजली बंद हो गई। प्रशासन के मुताबिक शहर के करीब आधे हिस्से में बिजली बहाल की जा चुकी है। बाकी फीडरों को भी शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

केला, गन्ना और धान की फसल को नुकसान

आंधीबारिश से किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। हजारों बीघा में लगी केला, गन्ना, धान और मक्का की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के नुकसान का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग की टीमें गांवगांव जाकर सर्वे कर रही हैं।

नुकसान के हिसाब से मुआवजे की तैयारी

डीएम ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन होने के बाद किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा दिलाया जाएगा।

अलर्ट के बाद पहले से एक्टिव थीं टीमें

डीएम के मुताबिक मौसम विभाग से अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने टीमों को पहले ही एक्टिव कर दिया था। राजस्व और पुलिस की टीमें लगातार इलाकों में जाकर लोगों को सावधान कर रही थीं। तूफान बढ़ने के बाद अब राहत और बहाली का काम तेजी से चल रहा है।

पानी की व्यवस्था भी बहाल करने में जुटा प्रशासन

आंधीबारिश से प्रभावित इलाकों में बिजली के साथ पानी की व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। डीएम, एसपी और प्रशासन की टीमें मौके पर काम कर रही हैं और आम लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply