Delhi NCR Rape Case Supreme Court: दिल्लीNCR में हाल में सामने आए रेप के मामलों और दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से यौन उत्पीड़न की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए स्वत: संज्ञान लिया है।

कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं से 2012 के निर्भया मामले की दर्दनाक यादें ताजा होती हैं। कोर्ट ने कहा , ”यह घटनाएं कानून लागू करने वाली एजेंसियों की विफलता को उजागर करती हैं. पार्क और बस जैसे सार्वजनिक स्थान खराब रोशनी, निगरानी की कमी और जरूरी सुविधाओं के अभाव में जोखिम वाली जगह नहीं बन सकते। ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना जरूरी है।”



