India

​अल्कोहल ही नहीं…रोज की ये आदतें पहुंचा रहीं लिवर को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

लाइफस्टाइल की डेली आदतें हमारी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालती हैं. फैटी लिवर के मामलों अब काफी ज्यादा देखने में आने लगे हैं. इसमें दो तरह का फैटी लिवर होता है एक अल्कोहोलिक और दूसरा नॉन एल्कोहॉलिक . अल्कोहल, धूम्रपान जैसी चीजें तो हमारे लिवर को बुरी तरह प्रभावित करती ही हैं, लेकिन इसके अलावा भी रोजमर्रा की कई आदतें हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं. हमें इन पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है.

​अल्कोहल ही नहीं…रोज की ये आदतें पहुंचा रहीं लिवर को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

लिवर में जब सूजन आ जाए या फिर एक्स्ट्रा फैट की परत जमने लगे तो इसे फैटी लिवर की समस्या कहा जाता है. इसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे लिवर को स्थाई रूप से भी नुकसान पहुंच सकता है और इससे लाइफटाइम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कुछ मामलों में स्थिति बेहद गंभीर भी हो सकती है. चलिए एक्सपर्ट से जान लेते हैं कि कौन सी आदतों की वजह से हमारे लिवर को नुकसान हो सकता है.

डेली आदतें, लिवर को नुकसान

पारस हेल्थकेयर पंचकूला में लिवर ट्रांसप्लांट और GI सर्जरी विभाग में डॉ. सुमेश कसिस्थ ने बताया कि लिवर को नुकसान केवल अत्यधिक शराब के सेवन से ही नहीं होता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी धीरेधीरे इसकी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं. अनियमित खानपान यानी समय पर न खाना भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा अत्यधिक प्रोसेस्ड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है.

फिजिकल एक्टिविटी कम होना

एक्सपर्ट कहते हैं कि खराब खानपान के अलावा शारीरिक निष्क्रियता यानी फिजिकल एक्टिविटी न करना, सुस्त रूटीन भी हमारे लिवर को नुकसान पहुंचाता है. दरअसल जब आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो इससे वजन बढ़ने लगता है, जो मोटापे में बदल सकता है. इससे आपके लिवर पर भी फैट जमा होने लगता है.

बिना सलाह के दवाएं खाना

डॉक्टर सुमेश कसिस्थ का कहना है कि बिना चिकित्सीय सलाह के दवाएं लेने से भी आपके लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. छोटीछोटी हेल्थ प्रॉब्लम के लिए खासकर दर्द जैसी समस्याओं में लोग बिना किसी डॉक्टर की सलाह के टेबलेट ले लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. लंबे समय तक इन आदतों को नजरअंदाज करने से फैटी लिवर जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है.

फैटी लिवर के मुख्य कारण

फैटी लिवर होने के मुख्य कारणों की बात करें तो मोटापा, खराब खाना जैसे चीनी, नमक ज्यादा लेना, हाई कार्ब्स खाना, टाइप 2 डायबिटीज, स्मोकिंग, अल्कोहल का ज्यादा सेवन, हाई कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स लेवल ज्यादा होना होता है. फैटी लिवर इसलिए भी ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण ज्यादातर खराब डाइजेशन से जुड़े होते हैं, जिसे लोग आम पाचन की समस्या समझ बैठते हैं.

बचने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट कहते हैं कि लिवर को दुरुस्त रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए. बहुत ज्यादा चीनी और फैट वाले फूड्स खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. दिनभर बैठे रहने का काम हो तो बीचबीच में उठकर टहलते रहना चाहिए. इसके अलावा समयसमय पर स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply