IndiaTrending

अरे ये क्या चालान’ से बचने के लिए किया गजब का जुगाड़, पुलिसवाला भी रह गया हैरान

अरे ये क्या चालान’ से बचने के लिए किया गजब का जुगाड़, पुलिसवाला भी रह गया हैरान

ट्रैफिक के बीच बाइक पर तीन लोग जा रहे थे, तभी सामने पुलिसकर्मी नजर आ गया. इसके बाद ऐसा जुगाड़ हुआ कि बाइक पर अचानक सिर्फ दो लोग रह गए. लगा कि चालान से बचने की तरकीब काम कर गई, लेकिन कॉन्स्टेबल की नजरों से ये ‘जादू’ नहीं बच पाया. उसने तुरंत पूरी कहानी समझ ली और फिर जो अंदाज अपनाया, उसे देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे.

impact short icon

ख़बरें फटाफट

गूगल पर

News18 चुनें

अरे ये क्या! चालान से बचने के लिए किया गजब का जुगाड़, पुलिसवाला भी हुआ हैरान

सोचिए, सड़क पर ट्रैफिक के बीच आप बाइक पर जा रहे हों और अचानक सामने ट्रैफिक पुलिस वाला नजर आ जाए… दिल की धड़कन तो बढ़ेगी ही! लेकिन इस वीडियो में पुलिसकर्मी को देखते ही एक शख्स ने ऐसा ‘जादू’ किया कि बाइक पर तीन लोग से सीधे दो रह गए. उसे लगा कि शायद पुलिस की नजर से बच जाएगा, लेकिन कॉन्स्टेबल ने उसकी पूरी चाल पकड़ ली. इसके बाद जो हुआ, वो देखने लायक है.

दरअसल, सड़क पर काफी ट्रैफिक था और इसी बीच ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की नजर एक बाइक पर पड़ी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. कॉन्स्टेबल जैसे ही उनकी तरफ बढ़ा, तभी कुछ ऐसा हुआ कि बाइक पर सवार लोगों की गिनती अचानक बदल गई. आखिर एक शख्स कहां गायब हो गया? यहीं से शुरू होता है पूरा मजेदार खेल.

‘तीन से दो कैसे हो गए?’

पुलिसकर्मी के पास पहुंचते ही बाइक पर बैठा एक व्यक्ति तुरंत नीचे उतर गया और बिना कुछ कहे ऐसे आगे बढ़ने लगा, जैसे उसका बाइक से कोई लेना-देना ही न हो. उसे शायद लगा कि इस तरह पुलिस की नजरों से बच जाएगा. लेकिन कॉन्स्टेबल की नजरें पहले ही उसकी चाल पकड़ चुकी थीं. पुलिसकर्मी ने उसे जाते हुए देखा तो तुरंत रोक लिया. फिर मजेदार अंदाज में पूछा, ‘अरे कहां जा रहे हो… तीन से दो कैसे हो गए?’ इसके बाद वह हंसते हुए कहता है कि अभी तो बाइक पर तीन लोग थे, अचानक दो कैसे रह गए.

संबंधित खबरें

बस, यही वो पल था जिसने पूरे वीडियो को मजेदार बना दिया. शख्स ने पुलिस को देखते ही खुद को बाइक से अलग करने की कोशिश तो की, लेकिन कॉन्स्टेबल ने उसकी ‘जादू की ट्रिक’ पकड़ ली. इसके बाद मामला सिर्फ चालान तक नहीं पहुंचा. कॉन्स्टेबल ने शख्स को समझाया कि बाइक पर तीन लोगों के बैठने के बजाय वह ऑटो से जाए. यानी पुलिस से बचने के लिए की गई छोटी-सी तरकीब आखिरकार काम नहीं आई.

चालान नहीं, हेलमेट पहनाकर दिया सेफ्टी का सबक

लेकिन वीडियो में इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का ध्यान और ज्यादा खींच लिया. कॉन्स्टेबल ने बाइक चालक को सही तरीके से हेलमेट पहनाया और उसे सुरक्षित सफर की अहमियत भी समझाई. यानी मजाक-मजाक में नियम तोड़ने की कोशिश पकड़ने वाला पुलिसकर्मी आखिर में सड़क सुरक्षा का संदेश देता नजर आया. यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल नितिन के इंस्टाग्राम अकाउंट @thenitinmavi से शेयर किया गया था. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जादू हो गया 3 से 2… जादू मत करो सुरक्षित चलो

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply