CrimeIndiaTrending

प्रेम संबंध का विरोध’ करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे

प्रेम संबंध का विरोध’ करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे

पालम इलाके में पति के कथित प्रेम संबंध का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पत्नी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। वारदात रविवार शाम पालम द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, सोनिया और प्रदीप की करीब आठ वर्ष पहले शादी हुई थी और उनके दो बेटे हैं। प्रदीप ढोल के साथ वेज बिरयानी की दुकान भी चलाता है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप का किसी अन्य युवती से कथित प्रेम संबंध था। इसका सोनिया विरोध करती थी और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। रविवार को विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से सोनिया के सीने पर वार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply