Bank New Rule: अगर आप में बड़ी रकम की FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला नया नियम आपके लिए अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए नियम तय किए हैं। अब बैंकों को हर वर्किंग डे अपनी वेबसाइट पर बल्क की नई ब्याज दरें अपडेट करनी होंगी।

यानी बड़ी रकम की FD कराने वाले ग्राहकों को अब यह जानने के लिए बैंक की अलगअलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे कि उस दिन कितना ब्याज मिल रहा है। उन्हें बैंक की वेबसाइट पर ही नई दर की जानकारी मिल जाएगी।
सुबह 10 बजे तक अपडेट करनी होगी ब्याज दर
के मुताबिक, बैंकों को हर कार्यदिवस सुबह 10 बजे तक बल्क FD की लागू ब्याज दरें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी। इसके लिए उन्हें 10 मिनट की अतिरिक्त समयसीमा, यानी सुबह 10:10 बजे तक का समय दिया गया है। वेबसाइट पर जिस दिन जो ब्याज दर घोषित की जाएगी, उसी दर के आधार पर उस दिन पात्र ग्राहक की बल्क स्वीकार की जाएगी।
किन FD पर लागू होगा नया नियम?
यह बदलाव मुख्य रूप से बल्क डिपॉजिट पर लागू होगा। कमर्शियल बैंकों में आम तौर पर 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाता है। इसका मतलब है कि सामान्य ग्राहकों की छोटी रकम वाली FD पर इस नए नियम का सीधा असर नहीं पड़ेगा। अगर आपकी FD बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में नहीं आती है, तो यह बदलाव आपकी मौजूदा FD की ब्याज दर को प्रभावित नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें:
अलगअलग शाखाओं में अलग रेट देने पर रोक
का एक अहम हिस्सा यह भी है कि एक ही बैंक की अलगअलग शाखाएं समान राशि और समान अवधि की बल्क FD के लिए मनमाने तरीके से अलगअलग ब्याज दरें नहीं दे सकेंगी। हालांकि, Liquidity Coverage Ratio से जुड़े कुछ विशेष मामलों में बैंक को अलग ब्याज दर रखने की अनुमति हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
इस बदलाव से बड़ी रकम में लगाने वाले ग्राहकों और संस्थानों के लिए ब्याज दरों की जानकारी ज्यादा पारदर्शी हो जाएगी। उन्हें रोजाना बैंक की वेबसाइट पर जाकर उस दिन की लागू दर देख सकेंगे। इससे ग्राहकों को अलगअलग शाखाओं में जाकर ब्याज दर पता करने या बेहतर रेट के लिए बातचीत करने की जरूरत कम होगी। साथ ही, एक ही बैंक की अलगअलग शाखाओं में बल्क FD की दरों को लेकर होने वाली असमानता पर भी लगाम लगेगी।
ये भी पढ़ें:



