TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: शिक्षिका शाहीन बानो के निधन पर गरमाया मामला, अजय राय पहुंचे घर; परिजनों ने बताई पूरी कहानी

​Hardoi News: शिक्षिका शाहीन बानो के निधन पर गरमाया मामला, अजय राय पहुंचे घर; परिजनों ने बताई पूरी कहानी

संदीला/हरदोई। प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में तैनात रहीं शिक्षिका शाहीन बानो के निधन का मामला अब चर्चा में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने बुधवार को उनके कैंपवेल रोड स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी के माध्यम से पहुंचे अजय राय ने परिवार से घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी भी मौजूद रहे। परिजनों ने शिक्षिका की तैनाती के दौरान सामने आई परिस्थितियों और उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी अजय राय को दी।

परिजनों ने बीईओ पर लगाए मानसिक दबाव और अभद्र व्यवहार के आरोप

परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में तैनाती के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शाहीन बानो पर मानसिक दबाव बनाया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई और बाद में लखनऊ में उनका निधन हो गया।

निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा

अजय राय ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शाहीन बानो के निधन के बाद से शिक्षक संगठनों और परिजनों की ओर से मामले की जांच की मांग की जा रही है। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग भी उठाई है। अजय राय की मुलाकात के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply