Gandhi Jayanti Congress: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया।
इस मौके पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि हमें उन ताकतों से लड़ना है। जिन्होंने भारत के संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा से अलग कर दिया है। ये वो संस्थाएं हैं जिन्होंने नाथूराम गोडसे की हत्या की।

दिग्विजय सिंह की जुबान फिसली, बोले ‘गोडसे की हत्या करने वाली ताकतों से लड़ना है’
गांधी जयंती पर भोपाल में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में आ गया। महात्मा गांधी की विचारधारा और अहिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों से… pic.twitter.com/Ct0hppw5CD
— Bansal News Official October 2, 2026
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए आंदोलन चलाया और सभी को उससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने मजबूर किया
दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी जी गरीब के लिए लड़ते थे। उनका गरीबों के प्रति स्नेह, सर्वधर्म समभाव का भाव हमेशा रहा। गांधी जी ने ही ब्रिटिश हुकूमत जिसका एक समय सूरज नहीं डूबता था। उस हुकूमत को भारत से जाने के लिए मजबूर कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
गोडसे की हत्या करने वालों की विचारधारा से लड़ना है
गांधी जी को स्मरण करते हुए दिग्विजय सिंह ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपने जीवन में प्रेम, सद्भाव और सत्यअहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को उन सारी ताकतों से लड़ना है, जिन्होंने भारत के संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा से अलग कर दिया है। ये वो संस्थाएं हैं जिन्होंने नाथूराम गोडसे की हत्या की। इन सब विचारधारा के लोगों से हमें लड़ाई लड़ना है। इस कार्य में हमें सभी का सहयोग और समर्थन मिले, यही हमारी सबसे प्रार्थना है।
ये खबर भी पढ़ें:



