GajabIndia

60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं: कंटेट क्रिएटर, 14 हजार फॉलोअर्स के साथ एक महीने में कमाए 1.12 लाख रुपये..

60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं: कंटेट क्रिएटर, 14 हजार फॉलोअर्स के साथ एक महीने में कमाए 1.12 लाख रुपये..

उपासना ने अपनी जर्नी सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। उनके मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ साल से कंटेंट क्रिएशन कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

इस वक्त सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स की भरमार है। इस फील्ड में लोग अपना करियर संवार रहे हैं। हालांकि इस फील्ड में भी अपनी चुनौतियां हैं। कई क्रिएटर्स सालों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिसकी उन्हें उम्मीद है। मगर, दिल्ली की रहने वाली 23 साल की उपासना की कहानी अलग है। उन्होंने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया और बहुत जल्द ही एक खास मुकाम हासिल किया। 14 हजार फॉलोअर्स के साथ उन्होंने महज एक महीने में कंटेंट क्रिएटर के तौर पर लाखों रुपयों की कमाई की है। हालांकि, उनके लिए यह राह आसान नहीं था। कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले वो नौकरी कर रही थीं, जहां पर उनकी सैलरी 60 हजार रुपये हर माह थी। उन्होंने नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन शुरू किया और सितंबर में छह ब्रांड कोलैबोरेशन से कुल 1.12 लाख रुपये की कमाई की।

डेढ़ सालों से कर रही हैं कंटेंट क्रिएशन

उपासना ने अपनी जर्नी सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। उनके मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ साल से कंटेंट क्रिएशन कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 उनके लिए अब तक का सबसे ज्यादा कमाई वाला महीना रहा। यह पहला मौका था, जब उनकी एक महीने की कमाई 1 लाख रुपये के पार पहुंची।

छह ब्रांड कोलैबोरेशन से हुई कमाई

उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सितंबर की कमाई का पूरा ब्योरा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें महीने के दौरान कुल छह ब्रांड कोलैबोरेशन मिले। इनमें से एक डील यूजर जनरेटेड कंटेंट (UGC) की थी, जबकि बाकी पांच कोलैबोरेशन उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए जाने थे। UGC कोलैबोरेशन से उपासना को 15 हजार रुपये मिले। वहीं, बाकी पांच ब्रांड डील से उन्हें कुल 97 हजार रुपये मिले। इस तरह सभी छह कोलैबोरेशन की कुल वैल्यू 1.12 लाख रुपये रही।

उन्होंने बताया कि पांच में से सभी ब्रांड कोलैबोरेशन अभी तक उनके इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट नहीं हुए हैं। यानी ब्रांड डील मिलने और कंटेंट पोस्ट होने के बीच भी कुछ समय का अंतर हो सकता है।

क्या होता है UGC?

UGC यानी यूजर जनरेटेड कंटेंट ऐसा कंटेंट होता है, जिसे कोई व्यक्ति किसी ब्रांड के लिए तैयार करता है। इसमें वीडियो, फोटो, रिव्यू या सोशल मीडिया के लिए तैयार किया गया अन्य कंटेंट शामिल हो सकता है। सामान्य ब्रांड कोलैबोरेशन से अलग UGC में क्रिएटर के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंटेंट पोस्ट करना जरूरी नहीं होता। ब्रांड इस कंटेंट का इस्तेमाल अपनी मार्केटिंग के लिए कर सकता है।

‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ की शुरुआत किसने की थी?

अभी पूरी रकम नहीं मिली

उपासना ने यह भी दावा किया कि 1.12 लाख रुपये की पूरी रकम उन्हें अभी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि अलग-अलग ब्रांड्स का पेमेंट साइकल अलग होता है। इसलिए ब्रांड डील की पूरी रकम मिलने में समय लग सकता है।

पोस्ट पर यूजर्स किए ये कमेंट

उपासना की कमाई का ब्योरा सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि यह उनके लिए भी जल्द से जल्द कंटेंट क्रिएशन शुरू करने की प्रेरणा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने 14 हजार फॉलोअर्स के साथ इतनी कमाई पर हैरानी जताते हुए इसे शानदार बताया। उपासना की कहानी यह दिखाती है कि सोशल मीडिया से कमाई केवल फॉलोअर्स की संख्या पर निर्भर नहीं होती। ब्रांड के साथ सही तरह का कंटेंट और कोलैबोरेशन भी क्रिएटर्स की कमाई में अहम भूमिका निभा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस कहानी में किए गए सभी दावे और विचार संबंधित व्यक्ति के निजी अनुभव हैं। ‘लाइव हिंदुस्तान’ वेबसाइट सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं करती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply