
बेतिया: शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को घास काटने वाली मशीन के नीचे जमीन के अंदर बनाया गया गुप्त तहखाना मिला। तलाशी लेने पर तहखाने से शराब की 151 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुरा गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने अचानक उसके घर पर छापेमारी की। शुरुआती तलाशी में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला।
घर के एक कोने में घास काटने वाली मशीन रखी थी। पुलिस को उस जगह पर संदेह हुआ तो मशीन को हटाकर जमीन की जांच की गई। इसके बाद जमीन के नीचे एक गुप्त रास्ते और तहखाने का पता चला।
करीब 4 फीट गहरा था गुप्त तहखाना
जांच में सामने आया कि जमीन के नीचे करीब 4 फीट गहरा ठिकाना बनाया गया था, जहां शराब की बोतलें छिपाकर रखी जाती थीं। ऊपर से घास काटने वाली मशीन रख दी जाती थी, जिससे सामान्य तौर पर किसी को वहां तहखाना होने का अंदाजा नहीं होता था।
पुलिस ने तहखाने की तलाशी ली तो वहां से कुल 151 बोतल शराब बरामद हुई। इस मामले में 47 वर्षीय कारोबारी जोखू साह को गिरफ्तार किया गया है।
पहले भी शराब तस्करी के मामले में जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी के लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है और वह शराब तस्करी के एक मामले में पहले जेल जा चुका है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे



