India

​ODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम के लिए अक्टूबर का महीना बेहद व्यस्त रहने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया अब टी20 क्रिकेट में लगातार मुकाबले खेलेगी। भारत को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है।

दोनों सीरीज को मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ 26 दिनों के भीतर 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। आइए देखते हैं कब भारतीय टीम को किस टीम के खिलाफ खेलना है।

6 अक्टूबर से शुरू होगी वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने हैं।

टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ITS TIME FOR T20I CARNIVAL FOR INDIA:

5 T20I vs WI: Oct 6 to Oct 17
5 T20I vs NZ: Oct 22 to Nov 1

10 T20I IN JUST 26 DAYS – Great 3 weeks for T20I fans ​ODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल https://t.co/WzkZdz6vPN

— Johns. October 3, 2026

Team India को करना है न्यूजीलैंड का दौरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

मैचतारीखस्थानस्टेडियम
पहला टी2022 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगले ओवल
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगले ओवल
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026वेलिंग्टनस्काई स्टेडियम
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026ऑक्लैंडईडन पार्क
पांचवां टी201 नवंबर 2026हैमिल्टनसेडन पार्क

इसके बाद 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 1 नवंबर को हैमिल्टन में मुकाबला होगा। इस तरह 6 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भारत कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा।

मैचतारीखस्थानस्टेडियम
पहला टी206 अक्टूबर 2026लखनऊभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी209 अक्टूबर 2026रांचीजेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स
तीसरा टी2011 अक्टूबर 2026इंदौरहोलकर स्टेडियम
चौथा टी2014 अक्टूबर 2026हैदराबादराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
पांचवां टी2017 अक्टूबर 2026बेंगलुरुएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

Team India मैनेजमेंट की वर्कलोड मैनेजमेंट पर रहेंगी नजरें

लगातार 10 टी20 मुकाबलों के बीच भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालना अहम चुनौती होगी। लगातार यात्रा और अलगअलग परिस्थितियों में खेलने के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को रोटेशन या आराम दिया जा सकता है। वहीं, युवा खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने और टीम में जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में खेलने के बाद न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए अलग चुनौती पेश करेंगी। ऐसे में यह लंबा टी20 कार्यक्रम टीम की बेंच स्ट्रेंथ और खिलाड़ियों की निरंतरता को परखने वाला भी साबित हो सकता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply