CrimeHaryanaIndiaTrending

बहादुरगढ़: सरपंच पद की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला सरपंच समेत कई घायल.

बहादुरगढ़: सरपंच पद की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला सरपंच समेत कई घायल.

बहादुरगढ़ के गांव सिद्दीपुर में सरपंच पद को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच देर रात विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में महिला सरपंच समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी कैलाश ने बताया कि उनके छोटे भाई तिलकराज उर्फ सोनू की पत्नी रेखा देवी गांव की सरपंच हैं। आरोप है कि सरपंच बनने के बाद से कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं और पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

शिकायत के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे कैलाश अपने घर के सामने बनी बैठक में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि लोगों ने गेट पर लातें मारकर उसे खोलने की कोशिश की।

इसके बाद तिलकराज बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कैलाश के मुताबिक, जब वह बचाव के लिए बाहर आए तो उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। परिवार की शकुंतला और रेखा के साथ डंडों से मारपीट करने का भी आरोप है, जबकि तिलकराज और हर्ष के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में कैलाश, रेखा और हर्ष घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया। रेखा की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, कैलाश की शिकायत और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply