
सरगुजा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लुंड्रा में एक कार्यक्रम देखने जा रही लड़की को कुछ युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने वाहन में बैठाया और फिर उसे सुनसान जगह ले गए। वहां चार युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


