CrimeIndiaJammu KashmirTrending

पुंछ: गलती से LoC ‘पार’ कर भारत पहुंची PoK की नाबालिग लड़की की घर वापसी, चक्कन दा बाग से पाकिस्तान भेजा गया’

पुंछ: गलती से LoC ‘पार’ कर भारत पहुंची PoK की नाबालिग लड़की की घर वापसी, चक्कन दा बाग से पाकिस्तान भेजा गया’

पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारत पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक नाबालिग लड़की को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। सुरक्षा बलों ने उसे 2 अक्टूबर को पकड़ा था।

अधिकारियों के मुताबिक, लड़की को सेना ने LoC के पास पकड़ा था। जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस पोस्ट लाम के प्रभारी ने एस्कॉर्ट वाहन के साथ उसे चक्कन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट तक पहुंचाया।

इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत लड़की को चक्कन दा बाग के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, वह PoK के कोटली जिले की रहने वाली बताई गई है।

लड़की के भारत पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply