CrimeIndia

​दोस्तों के कहने पर घर से निकली, फिर कभी नहीं लौटी… 22 साल की आयशा की मिली लाश, परिजनों का गंभीर आरोप

Andhra Pradesh News:आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले स्थित दरसी कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपने दोस्तों के बुलावे पर घर से हंसतीमुस्कुराती निकली 22 वर्षीय युवती की अगली सुबह तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान दरसी कस्बे के रहने वाले शेख रहमत बाशा की बेटी शेख आयशा के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी. बेटी के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और एक हाथ टूटा हुआ देखकर रोतेबिलखते मातापिता ने दोस्तों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है.

​दोस्तों के कहने पर घर से निकली, फिर कभी नहीं लौटी… 22 साल की आयशा की मिली लाश, परिजनों का गंभीर आरोप

घटनाक्रम के अनुसार, 5 अक्टूबर की दोपहर को आयशा अपने परिजनों से दोस्तों के पास जाने की बात कहकर अपनी स्कूटी से घर से निकली थी. लेकिन देर रात तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिवार वालों ने रिश्तेदारों, सहेलियों और जानपहचान वालों के यहां उसकी तलाश शुरू की. बेटी का कहीं कोई सुराग न मिलने पर पिता शेख रहमत बाशा ने उसी रात स्थानीय दरसी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया.

शरीर पर मिले बर्बरता के निशान

अगली सुबह पुलिस और ग्रामीणों को दरसी के पास स्थित एनएपी तालाब के किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आयशा के रूप में की. शव के पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली.

शव का निरीक्षण करने वाले स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार आयशा के शरीर पर गहरे और खून से लथपथ घाव के निशान थे. उसका एक हाथ बुरी तरह टूटा हुआ था. उसके गाल पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उस पर बेरहमी से हमला किया गया था. इन तमाम साक्ष्यों के आधार पर परिजनों और ग्रामीणों ने किसी अज्ञात हमले या रंजिश के तहत हत्या किए जाने का कड़ा संदेह जताया है.

पुलिस की जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना वाले दिन आयशा की स्कूटी के आसपास कुछ अज्ञात युवकों और युवतियों को देखा गया था. पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या दोस्तों के बीच किसी विवाद के चलते यह हत्या हुई, या फिर किसी साजिश के तहत उसे बहलाफुसलाकर तालाब के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया है. इसके साथ ही आयशा के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आखिरी बार उसकी बातचीत किससे हुई थी.

“मेरी बेटी का अपहरण कर मार डाला, इंसाफ मिले”

ग्रेजुएशन पूरी कर अपने सुनहरे भविष्य के सपने देख रही बेटी की असामयिक और दर्दनाक मौत से परिवार टूट गया है. रोते हुए पिता बाशा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है. उसे दोस्तों के वेश में आए दरिंदों ने अगवा किया और बेरहमी से मार डाला. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कठोरतम सजा दी जाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply