Delhi CJP Protest CEC 10 Oct Bhopal Train Cancel: भोपाल से दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानी वाली खबर है। 10 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

भोपाल से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल
यदि आप भी भोपाल से या भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों से होते हुए दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो ये आपको ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। दरअसल भारतीय रेलवे ने भोपाल से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें शानएभोपाल एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
तो वहीं रानी कमलापतिहजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12155 का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई से भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22221 भी निरस्त कर दी गई है। गौरतलब है इलेक्शन कमीशन के खिलाफ CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।
10 अक्टूबर को करने वाले हैं प्रोटेस्ट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है
दिल्ली के जंतरमंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बीच उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके की एक मस्जिद से लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मस्जिद से ऐलान कर मौलाना ने लोगों को जंतरमंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की है, ऐसे में वहां प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ होगा।



