Abhijeet Dipke Mother Father: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भावुक हो गईं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि देश के लिए काम करने वाले युवाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है, जबकि अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती।

बेटे की गिरफ्तारी का पहले से था डर
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Mother of CJP founder Abhijeet Dipke, Anita Dipke, says, “I feel very bad. That young man is doing good work for the country… The government is doing the wrong thing. Ambedkarite people will teach them a lesson and show them the… pic.twitter.com/Fp5u2UUMiC
— IANS October 10, 2026
अभिजीत दीपके की मां ने बताया कि उन्हें पहले से ही आशंका थी कि दिल्ली में उनके बेटे को हिरासत में लिया जा सकता है। जब अभिजीत घर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तब भी उन्होंने बेटे को इस बारे में आगाह किया था। हालांकि, अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा।
मां ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने बहुत दुखी मन से बेटे को दिल्ली के लिए विदा किया था। उस समय अभिजीत ने उन्हें समझाते हुए कहा था, रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा।
ये भी पढ़ें:
मां ने उठाए कार्रवाई पर सवाल
अभिजीत की मां ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे अन्याय बताते हुए सरकार के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठी लेकर रील बनाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। मां का कहना है कि उनके बेटे के साथ गलत हुआ है।
इमरजेंसी को लेकर क्या बोले अभिजीत के पिता?
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: On the comparison between the Indira Gandhi era and the current situation, father of CJP founder Abhijeet Dipke, Bhagwan Dipke, says, “I am not very educated. I only know that an Emergency was imposed during Indira Gandhi’s tenure. I do not… pic.twitter.com/aLYFzU9MoI
— IANS October 10, 2026
अभिजीत दीपके के पिता ने इंदिरा गांधी के दौर से तुलना किए जाने पर कहा कि वह ज्यादा पढ़ेलिखे नहीं हैं और उन्हें इमरजेंसी के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। उन्हें सिर्फ इतना पता है कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल लगाया गया था और इसके बाद वह दोबारा सत्ता में लौटी थीं। अभिजीत की हिरासत को लेकर परिवार ने नाराजगी जताई है। वहीं, उनकी मां के बयान के बाद इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें:



