IndiaTrending

​Flight Prohibited Items List: फ्लाइट में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल!

Flight Prohibited Items List: अगर आप पहली बार फ्लाइट में सफर करने जा रहें हैं और आपको फ्लाइट में यात्रा के करने के रुल के बारें में नहीं पाता है, कि कौन सी वस्तुएं ले जा सकते हैं और कौन सी नहीं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि एक गलत वस्तु आपकी यात्रा को रोक सकती है। 

​Flight Prohibited Items List: फ्लाइट में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल!

ऐसे में हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यदि आप अपने हैंड बैगेज या चेकइन लगेज में कुछ प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर जाते हैं, तो एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें जब्त कर लिया जाता है या आपको यात्रा से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कि अपने साथ किन वस्तुओं को नहीं ले जा सकते है।

फ्लाइट में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित

आपको फ्लाइट में यात्रा करने से पहले ये जानना बेहद जरुरी है, कि फ्लाइट में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं आइए जाने क्या कहते हैं नियम…

1. धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, रेज़र, नेल कटर या अन्य नुकीली चीजें हैंड बैगेज में ले जाना सख्त मना है 

2. ज्वलनशील वस्तुएं जैसे माचिस, लाइटर, पटाखे, गैस सिलेंडर, केमिकल क्लीनर, पेंट थिनर और अन्य विस्फोटक पदार्थ फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है

3. सुरक्षा कारणों के चलते फ्लाइट में कच्चा या सूखा नारियल विमान में ले जाने की अनुमति नहीं होती है। 

4. इनमें लिक्विड निकोटीन और लिथियम बैटरी होती है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें पूरी तरह बैन किया गया है।

5. 160 mAh से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक ले जाना प्रतिबंधित है। पावर बैंक हमेशा अपने हैंड बैगेज में रखें, इन्हें भूलकर भी चेकइन बैग में न डालें। 

6. हैंड बैगेज में 100 ml से अधिक मात्रा में कोई भी तरल पदार्थ, जेल या स्प्रे ले जाने की अनुमति नहीं होती है

7. किसी भी प्रकार की असली या नकली पिस्तौल, गन, कारतूस या हथियार ले जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

8. भारत में बिना अनुमति या विशेष नियमों के सैटेलाइट फोन ले जाना गैरकानूनी है।

प्लाइट में प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर?

1. सामान की जब्ती

यदि आपके हैंडबैग या चेकइन बैगेज में कोई ऐसी सामान्य या प्रतिबंधित वस्तु मिलती हैं, लेकिन वो खतरनाक नहीं है जैसे कैंची, ब्लेड , अधिक मात्रा में तरल पदार्थ आदि वस्तुएं मिलती है तो सुरक्षाकर्मी आपको उसे वहीं छोड़ने का विकल्प दिया जाता है।

2. यात्रा से रोक और पूछताछ

यदि किसी यात्री के पास खतरनाक वस्तुएं ज्वलनशील पदार्थ, हथियार, विस्फोटक, या गैस सिलेंडर जैसी चीजे मिलती हैं, तो आपको एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाता है। सुरक्षा अधिकारी आपसे पूछताछ कर सकते हैं कि आपने यह वस्तु क्यों रखी थी।

3. जुर्माना और जेल

 यदि आप कोई अवैध या खतरनाक वस्तु ले जाते हैं, तो आप पर भारतीय विमानन नियमों या संबंधित कानूनों के तहत भारी जुर्माना लग सकता है या गिरफ्तारी व जेल तक हो सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply