यूरिन इंफेक्शन किसी भी उम्र में महिला और पुरुष दोनों में हो सकता है. इससे मूत्राशय से लेकर किडनी और मूत्रमार्ग तक पर प्रभाव पड़ता है. इस कारण यूरिन पास करने के दौरान तेज दर्द या जलन महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को बारबार यूरिन इंफेक्शन होता रहता है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ तो आपकी डेली रूटीन हाइजीन की खराब प्रैक्टिस भी होती हैं. लंबे समय तक अगर ये समस्या बनी रहे तो संक्रमण शरीर में अंदर की ओर बढ़ने लगता है, जिससे किडनी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. एक्सपर्ट से जानिए कि आखिर यूरिन इंफेक्शन बारबार क्यों हो जाता है.

महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान यूटीआई की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि इस दौरान ब्लेडर यानी मूत्राशय पर दबाव पड़ता है. महिला हो या फिर पुरुष यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार ये गंभीर स्थिति में बदल सकता है. जान लेते हैं लक्षण और कारण.
यूरिन इंफेक्शन होने के कारण
MBBS, एमएस, एमसीएच कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर सिंघल कहते हैं कि सेहत के लिहाज से ये एक बेहद जरूरी टॉपिक है. यूरिन इंफेक्शन भले ही लोगों को आम समस्या लगती है, लेकिन इससे सेहत को गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं. यूटीआई यानी यूरिन इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि एडवांस एज में आपकी इम्यूनिटी कम होना, कॉन्स्टिपेशन बना रहना. इसके सबसे कॉमन फैक्टर की बात करें तो यूरिन इंफेक्शन आमतौर पर गट बैक्टीरिया के मूत्र मार्ग में प्रवेश करने और फैलने की वजह से होता है.
बारबार क्यों लौट आता है UTI?
डॉ. अंकुर सिंघल का कहना है कि अगर हम बात करें कि आखिर ये बारबार क्यों होता है? तो इसें आपकी हाइजीनिक प्रैक्टिसेस अहम भूमिका निभाती हैं. यूरिन पास करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ नहीं करते हैं या फिर गीलापन बना रहता है तो इंफेक्शन की संभावना बढ़ती है. इसके अलावा हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि साफ टॉयलेट का इस्तेमाल करें. इसका दूसरा सबसे बढ़ा कारण है टॉयलेट को देर तक रोके रखना. इस वजह से मूत्राशय में बैक्टीरिया बढ़ते हैं. वहीं इससे किडनी पर भी ज्यादा दवाब बढ़ता है.
Getty Images
यूरिन इंफेक्शन के बारबार होने के पीछे ट्रीटमेंट को पूरा न करना भी एक बड़ी वजह है. बहुत सारे लोग इसके लक्षण कम होने के बाद बीच से ही ट्रीटमेंट छोड़ देते हैं. जरूरी है कि यूरोलॉजिस्ट के बताए मुताबिक इलाज को पूरा करें.
पानी कम पीने की आदत
खराब हाइजीन प्रैक्टिस के अलावा पानी कम पीने की वजह से भी आपको यूरिन इंफेक्शन हो सकता है. खासकर लोगों की आदत होती है कि अगर वो लगातार काम कर रहे हैं या फिर ट्रैवल में हैं तो इस दौरान वो पानी कम पीते हैं ताकि बारबार टॉयलेट जाने की जरूरत न पड़े, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. कम वाटर इंटेक आपकी और भी कई हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है.
महिलाओं और पुरुषों में UTI
डॉ. अंकुर सिंघल ने ताया कि इसके कॉमन फैक्टर्स ये भी हैं कि महिलाओं में एट्रोफिक वेजिनाइटिस एज के बाद ये समस्या ज्यादा देखी जाती है. इसके अलावा पुरुषों में स्टोन डिजीज, प्रोस्टेट की बीमारी जैसे फैक्ट हैं, जिससे यूरिन इंफेक्शन बारबार होता है. शारीरिक बनावट के कारण महिलाओं में ये समस्या अधिक देखी जाती है. इसके अलावा हार्मोनल बदलाव के दौरान भी ये दिक्कत हो सकती है.
यूटीआई के लक्षण
- टॉयलेट करते वक्त पेल्विक फ्लोर पर चुभन वाला दर्द
- मूत्राशय के आसपास जलन और प्राइवेट पार्ट की त्वचा में इचिंग
- बारबार अचनाक तेज पेशाब आना महसूस होना
- यूरिन का रंग मटमैला, धुंधला होना और गंध आना



