UP PCS Transfers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. तबादला सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई तैनाती दी गई है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिव प्रताप शुक्ला को अपर जिलाधिकारी , झांसी से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है. गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, अभिनव रंजन श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है.
झांसी, आजमगढ़ और रायबरेली में बदलाव
संजय चावला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी से झांसी में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. सिद्धार्थ को रायबरेली में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता का तबादला रायबरेली में अपर जिलाधिकारी के पद पर किया गया है.
लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है. प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
इटावा, कानपुर देहात और सहारनपुर में भी तैनाती
संदीप कुमार श्रीवास्तव को इटावा में अपर जिलाधिकारी से स्थानांतरित कर सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को इटावा में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी रहे नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है. प्रयागराज के उपजिलाधिकार आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है.


