IndiaUttar Pradesh

​‘तूने तो राजपूत कुल की इज्जत…’, औरैया सगाई कांड में रामसुघर की बेटी का आरोप, रीना ने भी दिया जवाब

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से शुरू हुआ 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना राजपूत की बेमेल सगाई का मामला अब और गहराता जा रहा है. सगाई के वीडियो से सनसनी फैलाने वाली यह जोड़ी अब सोशल मीडिया पर एकदूसरे के खिलाफ गंभीर आरोपों की बौछार कर रही है. रामसुघर, उनकी बेटी राधा और रीना राजपूत लगातार इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर एकदूसरे की पोल खोल रहे हैं. जहां एक तरफ रामसुघर की बेटी ने रीना पर पेंशन हथियाने की नीयत का आरोप लगाया है, वहीं रीना ने पूरी सगाई को फर्जी और सिर्फ व्यूज बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है.

​‘तूने तो राजपूत कुल की इज्जत…’, औरैया सगाई कांड में रामसुघर की बेटी का आरोप, रीना ने भी दिया जवाब

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में रीना और रामसुघर की सगाई हुई थी. इससे पहले हल्दी और मेहंदी की रस्मों के वीडियो वायरल हुए थे. रामसुघर की बेटी राधा और रीना की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. दोनों साथ में रील बनाती थीं, जिसके बाद रीना का रामसुघर के घर आनाजाना शुरू हुआ. रीना ने अचानक दावा किया कि उसका लापता पति लौट आया है और कानूनी रूप से उसका तलाक नहीं हुआ था, इसलिए उसने रामसुघर से शादी से साफ इंकार कर दिया.

“पेंशन और रुपये ऐंठने की थी नीयत…”: रामसुघर और बेटी राधा का बड़ा हमला

शादी रद्द होने के बाद रामसुघर और उनकी बेटी राधा ने रीना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राधा ने आरोप लगाया कि रीना उनके बुजुर्ग पिता की पेंशन और संपत्ति हासिल करने के इरादे से इस रिश्ते में आई थी. राधा ने रीना के लिए कहा तूने तो राजपूत कुल की इज्जत बर्बाद कर दी. 75 वर्षीय रामसुघर ने भी वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि रीना ने उनसे झूठ बोलकर पैसे ऐंठे हैं.

“राधा ने व्यूज के लिए रचा नाटक…”, रीना ने सगाई को बताया फर्जी

इन गंभीर आरोपों पर रीना राजपूत ने पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा है. रीना ने दावा किया कि राधा ने ही उससे ये सारे वीडियो बनवाने के लिए कहा था और यह सब केवल सोशल मीडिया पर व्यूज व फॉलोअर्स बढ़ाने का एक पब्लिसिटी ड्रामा था. रीना ने सगाई की पूरी रस्म को फर्जी करार दिया और रामसुघर द्वारा लगाए गए पैसे ऐंठने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply