IndiaUttar Pradesh

​डिमांड, प्यार और ब्रेकअप… ऐसा है श्रद्धा दुबे का अतीत; 2 बॉयफ्रेंड खा चुके हैं जहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या का मामला इस समय सुर्खियों में है. आरोप है कि यह वारदात शिवा की लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया. इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर अरेस्ट हो चुके है.

​डिमांड, प्यार और ब्रेकअप… ऐसा है श्रद्धा दुबे का अतीत; 2 बॉयफ्रेंड खा चुके हैं जहर

इस बीच एक और खबर आई, जिसमें दावा किया गया है कि यह कोई पहली घटना नहीं, श्रद्धा दुबे के चक्कर में उसके दो और बॉयफ्रेंड सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं. यह दावा श्रद्धा दुबे के एक सहपाठी ने किया है. उसने श्रद्धा के साथ रायबरेली के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है.इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए गर्ल्स स्कूल चली गई थी.

श्रद्धा के चक्कर में होती थी मारपीट

श्रद्धा के सहपाठी ने बताया कि पढ़ाई में तो उसका मन नहीं लगता था, वह अक्सर लड़कों के साथ घूमती थी. स्कूल से छुट्टी के समय अक्सर स्कूल के गेट पर उसको लेकर झगड़े और मारपीट की घटनाएं होती रहती थी. उसके शौक काफी महंगे थे. इन महंगे शौक पूरे करने वालों से वह दोस्ती करती और जैसे ही कोई बॉयफ्रेंड उसकी डिमांड पूरी करने से मना करता, वह ब्रेकअप कर लेती थी.

दो लड़कों ने खाया था जहर

सहपाठी ने बताया कि उसे महंगे रेस्टोरेंट में पार्टी और रसूखदार परिवार के लड़कों के साथ घूमने का शौक था. जब भी उसका कोई बॉयफ्रेंड उसकी डिमांड पूरी करने से मना करता, वह ब्रेकअप कर लेती थी. इसकी वजह से उसके दो बॉयफ्रेंड ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी. बाद में भी गर्ल्स स्कूल और फिर लखनऊ चली गई, लेकिन उसकी हरकतों की खबरें अक्सर यहां सुर्खियां बनती थीं.

भूमिगत हो गया परिवार

लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड और इसमें श्रद्धा दुबे का नाम आने के बाद उसका परिवार भूमिगत हो गया है. उसके पिता एसपी दुबे और परिवार के अन्य लोग इन दो हफ्तों में एकाध बार ही घर से बाहर निकले हैं. इस दौरान उनके घर का मुख्य दरवाजा हमेशा बंद ही रहा है. घर में रोजमर्रा की या अन्य जरुरी चीजों के लिए परिवार के लोग ऑनलाइन के सहारे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply