BollywoodIndia

​कृष्ण दास के कीर्तन में भक्ति में डूबे नजर आए Virat-Anushka, कैमरे में कैद हुआ खास पल

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में अमेरिकी संगीतकार और गायक कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में पहुंचे। दोनों कीर्तन के दौरान भक्ति संगीत में डूबे नजर आए। कीर्तन में विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें दोनों भक्ति गीतों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

​कृष्ण दास के कीर्तन में भक्ति में डूबे नजर आए Virat-Anushka, कैमरे में कैद हुआ खास पल

भक्ति गीतों के साथ गाते और तालियां बजाते दिखीं अनुष्का

एक वीडियो में अनुष्का तालियां बजाती और भक्ति गीतों के साथ गाती नजर आ रही हैं। वह पूरे समय कीर्तन में डूबी हुई दिखाई दीं। वहीं, विराट कुछ देर कैमरे की तरफ देखते हैं और फिर अपना ध्यान वापस कीर्तन की ओर कर लेते हैं। इसके बाद वह भी भक्ति गीतों में शामिल होते नजर आए।

यह कार्यक्रम कृष्ण दास के भारत दौरे का हिस्सा था। सामने आए दूसरे वीडियो में विराट और अनुष्का को कीर्तन में पहुंचने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर भी देखा गया।

Virat Kohli and Anushka Sharma enjoying spiritual vibes at the Kirtan in Mumbai !! ❤️ https://t.co/tbdws5Wxu7

— Nikhil. October 25, 2026

पहले भी कृष्ण दास के कीर्तन में जा चुके हैं विराटअनुष्का

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे हैं। जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। विराट और अनुष्का को भारत और विदेशों में ऐसे भक्ति और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में कई बार देखा गया है। दोनों नीम करोली बाबा से जुड़ी शिक्षाओं में भी गहरी आस्था रखते हैं। इसके अलावा, वे वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से भी नियमित रूप से मिलने जाते हैं।

रविवार को मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। सामने आए वीडियो में कपल भक्ति संगीत का आनंद लेते और कार्यक्रम में शामिल होते नजर आ रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply