BusinessIndia

​रुपए की गिरावट ने सोने को दिया बूस्ट, दिल्ली में इतने बढ़े दाम

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1,46,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पीछे रुपये की कमजोरी और विदेशी बाजारों में आई मामूली तेजी का हाथ रहा. शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,46,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. इससे पहले लगातार तीन सत्रों में इसमें गिरावट देखी गई थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने में इस तेजी की बड़ी वजह क्या है.

​रुपए की गिरावट ने सोने को दिया बूस्ट, दिल्ली में इतने बढ़े दाम

रुपए में गिरावट का असर

व्यापारियों ने बताया कि रुपया लगातार तीसरे सत्र में कमजोर हुआ और सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर आ गया. इससे डॉलर में होने वाला सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे घरेलू कीमतों को समर्थन मिला. HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई. विदेशी बाजारों में आई मामूली रिकवरी, कच्चे तेल की कम कीमतें, स्थिर अमेरिकी डॉलर और बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने सोने की कीमतों को सहारा दिया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, स्पॉट गोल्ड 17.49 USD बढ़कर 4,013.12 USD प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 53.91 USD प्रति औंस पर स्थिर रही.

क्या कहते हैं जानकार

मिरे एसेट शेरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि स्पॉट गोल्ड में तेजी तब आई जब खाड़ी देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश की. वहीं दूसरी ओर, वाशिंगटन तेहरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा था. LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, इस हफ्ते सबकी नजरें फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर टिकी हैं. महंगाई की चिंता और अमेरिकी चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बीच, निवेशक ब्याज दरों के भविष्य और केविन वॉर्श के मार्गदर्शन पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply