टीवी के लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अंशा सैयद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ, शादी और परिवार से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मातापिता अलगअलग धर्मों से हैं और वह खुद दोनों धर्मों की परंपराओं को मानती हैं।

विवाहित महिलाएं मुझे अपने पति के लिए खतरा समझती थीं
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अंशा सैयद ने बताया कि वह अपने परिवार के जरिए कुछ लड़कों से मिली थीं, लेकिन किसी के साथ बात आगे नहीं बढ़ पाई। अभिनेत्री ने कहा, “मैं 13 साल पहले आखिरी बार रिलेशनशिप में थी। इसके बाद न कोई सिचुएशनशिप हुई और न ही वन नाइट स्टैंड।” अंशा ने यह भी बताया कि जब वह सिंगल थीं, तब कई विवाहित महिलाएं उन्हें अपने पतियों के लिए खतरा समझती थीं। उन्हें लगता था कि अंशा उनके पतियों को अपने प्यार में फंसा लेंगी।
इसलिए खत्म हुआ था अंशा सैयद का आखिरी रिश्ता
अपने आखिरी रिश्ते के टूटने की वजह बताते हुए अंशा ने कहा कि वह उस व्यक्ति के साथ करीब तीन साल तक रिश्ते में थीं और उसे लेकर काफी गंभीर थीं। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह व्यक्ति किसी और को भी डेट कर रहा था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर उस व्यक्ति की दूसरी लड़की के साथ हुई बातचीत मिल गई थी। इसके बाद उन्हें अपने रिश्ते की सच्चाई पता चली।
मातापिता की हुई थी इंटरफेथ मैरिज
अंशा सैयद ने बातचीत में अपने परिवार की धार्मिक परंपराओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके मातापिता अलगअलग धर्मों से हैं और दोनों ने अपनी शादी में अलगअलग रीतिरिवाजों का पालन किया था।
अंशा ने कहा, “मैं बचपन से नानानानी के साथ रही हूं, इसलिए मेरा झुकाव उनकी तरफ ज्यादा है। जब मेरे मम्मीपापा की शादी हुई, तो दोनों अपनेअपने रीतिरिवाज से शादी के बंधन में बंधे। मम्मीपापा ने निकाह भी किया और शादी भी।” उन्होंने आगे बताया, “मैं नमाज भी पढ़ती हूं और पूजा भी करती हूं। हम ईद पर खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं। हम नवरात्रि में गरबा करते थे और गणपति में गणपति की पूजा करते हैं।”



