दिवाली के लिए आप घर पर ही मिरर आर्ट वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ कलरफुल पेपर, ग्लू, शीशे के चौकोरगोल पीस, मोती, लेस, गोल्डन टेसल फ्रिंज जैसी चीजें चाहिए होंगी. यहां दिए गए डिजाइन से आइडिया लें, आप काइट कटिंग या फिर दीपक की डिजाइन वाली वॉल हैंगिंग बनाएं.

भारतीय घरों में त्योहारों और खास मौको पर तोरण जरूर लगाई जाती है और दिवाली का त्योहार भी इसके बिना कुछ अधूरा सा लगता है. आप अगर महंगी तोरण नहीं ला सकते हैं तो फूलों की लड़ियां लगाएं या फिर पेपर तोरण बना लें. इसके लिए फोटो में दिखाए गए डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं.
दीवार के लिए कोई महंगा शोपीस नहीं ले सकते हैं तो एक गोल मिरर के साथ आपको चाहिए होंगे प्लास्टिक वाले चम्मच. सारे चम्मच को सिल्वर और गोल्डन रंग से रंग लें और फिर एक बड़े गोल गत्ते पर मिरर चिपकाकर सारे चम्मच लगाते जाएं. इससे एक खूबसूरत वॉल आर्ट पीस बनकर तैयार हो जाएगा.
पुरानी चूड़ियों की मदद से भी आप घर को खूबसूरती से सजा सकते हैं. इसके लिए चूड़ियों से लंबी फ्रिंज बना लें. इसे दरवाजे से लेकर खिड़कियों और दीवारों पर भी लटकाया जा सकता है. आप ग्लू लगाकर रिबन से चूड़ियों को सजा लें. इसके बाद मोतियों के साथ उसकी कलरफुल और शाइनी, वाइब्रेंट टेसल बनाकर तैयार कर लें.
प्लास्टिक बॉल्स और मिरर से आप घर पर ही एक चमकदार झूमर तैयार कर सकते हैं. बस आपको पहले मोतियों के साथ सारी बॉल्स को पिरो लेना है और फिर इसपर मिरर चिपका लें. ऊपर की गोलाई को गत्ते की स्ट्रिप से तैयार करें और इसमें भी मोतियों की माला से लटकाने के लिए हैंगिंग बना लें. ये झूमर बेहद खूबसूरत लगेगा.



