India

​धनतेरस के दिन मारुति की रिकॉर्ड सेल, 1 दिन में बेच डालीं 30 हजार कारें

धनतेरस के मौके पर मारुति सुजुकी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने धनतेरस पर करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की है. कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि बिक्री में तेजी सिर्फ धनतेरस तक सीमित नहीं है. गणेश चतुर्थी से लेकर 6 नवंबर तक कंपनी 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.46 लाख यूनिट था. यानी इस बार त्योहारी सीजन में कंपनी की बिक्री करीब 17% बढ़ी है.

​धनतेरस के दिन मारुति की रिकॉर्ड सेल, 1 दिन में बेच डालीं 30 हजार कारें

मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने TV9 भारतवर्ष को बताया, “हम इस साल धनतेरस पर करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद कर रहे है. खास बात यह है कि बिक्री में अच्छी तेजी लगातार बनी हुई है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी से 6 नवंबर तक हम 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3.46 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी.”

बलेनो और ब्रेजा को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

कंपनी के दो अपडेटेड मॉडल बलेनो और ब्रेजा को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मारुति के मुताबिक, 5 सितंबर को लॉन्च हुई बलेनो की बिक्री सिर्फ दो महीने में 50,000 यूनिट के पार पहुंच गई है. वहीं, ब्रेजा की बिक्री भी 70,000 यूनिट से ज्यादा हो चुकी है. कंपनी के पास इन दोनों मॉडलों की काफी बुकिंग अभी भी पेंडिंग है.

ब्रेजा की बात करें तो इसके तीनों इंजन और ईंधन विकल्पों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं. कंपनी के अनुसार, कुल बुकिंग में टर्बो इंजन की हिस्सेदारी 33% है. वहीं, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की हिस्सेदारी 26% और अंडरबॉडी सीएनजी मॉडल की हिस्सेदारी 41% है. इससे साफ है कि ब्रेजा के सीएनजी मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है.

छोटी कारों और एसयूवी की बिक्री में भी तेजी

मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान 38% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी का कहना है कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद इस सेगमेंट में मांग और मजबूत हुई है. वहीं, गणेश चतुर्थी से धनतेरस के बीच कंपनी की एसयूवी बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 33% की बढ़ोतरी हुई. बेहतर सप्लाई मिलने से एसयूवी की बिक्री को रफ्तार मिली है.

कुल मिलाकर, त्योहारी सीजन में छोटी कारों से लेकर एसयूवी तक मारुति सुजुकी के कई मॉडल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बलेनो और ब्रेजा की बढ़ती मांग भी कंपनी की बिक्री को मजबूती दे रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply