IndiaUttar Pradesh

​UP: सीतापुर में धनतेरस पर भीषण हादसा… ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 17 घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में धनतेरस के दिन एक भीषण सड़क हादसे से कोहराम मच गया. पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में कोल्हाघाट पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टरट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ट्रैक्टरट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

​UP: सीतापुर में धनतेरस पर भीषण हादसा… ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 17 घायल

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के बरिगवां गांव के ग्रामीण हरदोई जिले के रायपुर मठिया से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे. ट्रैक्टरट्रॉली में बड़ी संख्या में लोग सवार थे. इसी दौरान कोल्हाघाट पुल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टरट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए.

हादसे के बाद मची चीखपुकार

दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहतबचाव कार्य शुरू किया. ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार की जरूरत बताई गई है.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान काजल , पुत्री दाताराम, सुशीला , पत्नी विष्णु, रूबी , पुत्री विष्णु और सुनीता , पत्नी रामकुमार के रूप में हुई है. ये सभी बरिगवां गांव, थाना पिसावां, सीतापुर की निवासी थीं. इसके अलावा करीब 58 वर्षीय एक अज्ञात महिला की भी मौत हुई है. पुलिस मृतक महिला की पहचान कराने में जुटी है.

ट्रक छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और शोक का माहौल है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों के उपचार की जानकारी जुटाई जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply