भारत और न्यूजीलैंड IND vs NZ के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में चोटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही दो बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने से परेशान न्यूजीलैंड को अब एक और झटका लगा है। IND vs NZ सीरीज से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण भारत के खिलाफ बाकी वनडे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में निक केली को शामिल किया गया है। इस खबर ने न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मैदान पर टक्कर के बाद चोटिल हुए डेवोन कॉनवे
IND vs NZ सीरीज से पहले डेवोन कॉनवे को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी थी। मंगलवार को अभ्यास के दौरान वह तेज गेंदबाज मैट हेनरी के साथ कैच पकड़ने की कोशिश में टकरा गए थे। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
जांच में कॉनवे को कन्कशन यानी सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई। इसी वजह से वह पहला वनडे भी नहीं खेल पाए थे। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साफ कर दिया है कि वह भारत के खिलाफ बाकी वनडे मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी हो चुके हैं बाहर
IND vs NZ सीरीज से पहले अब न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। इससे पहले स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और बल्लेबाज मार्क चैपमैन भी चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रचिन रवींद्र के दाएं कंधे में चोट है, जबकि मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट होने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। ऐसे में लगातार तीन अहम खिलाड़ियों का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा नुकसान है।
निक केली को मिला मौका, दूसरे वनडे में होगी वापसी की चुनौती
डेवोन कॉनवे की जगह IND vs NZ सीरीज के लिए निक केली को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह बाकी सभी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराकर सीरीज में 10 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। ऐसे में चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड टीम के सामने सीरीज में वापसी की बड़ी चुनौती होगी।



