Bareilly Police Action: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी अनुराग आर्य ने अलगअलग मामलों में वांटेड 54 बदमाशों पर कुल 10 लाख 85 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. घोषित इनामी बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा समेत कई शातिर अपराधी शामिल हैं.

इसके अलावा संजय सक्सेना और संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं. एसएसपी ने इनामी बदमाशों की सूची जारी करते हुए सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से टीमें गठित करने और आरोपियों की तलाश में जुटने के निर्देश दिए हैं. पुलिस को इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया है. इनामी राशि के हिसाब से बदमाशों को चार श्रेणियों में रखा गया है.
चिरकुंडा समेत कई शातिर 25 हजार के इनामी
इनमें 22 बदमाशों पर 2525 हजार रुपये, 12 पर 2020 हजार रुपये, 19 पर 1515 हजार रुपये और एक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इनामी बदमाशों की सूची में बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा का नाम भी शामिल है. इसके अलावा प्रेम कच्छु, अक्षय, आकाश, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मकबूल, बदायूं के दातागंज निवासी नवनीत, भमोरा के चकरपुर निवासी अजय और शहर के संजय नगर निवासी गौरव कुमार पर भी 2525 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
सीबीगंज के रोहिताश और महेंद्र, सुभाषनगर के आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, अमीर खान उर्फ मारुति, विकास उर्फ गोलू, रजत और भोला भी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हैं. इनके अलावा मीरगंज के सलमान और अतुल पर भी 2525 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से वांछित कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य निवासी शिवम उर्फ बनी और बदायूं के दातागंज निवासी बृजेश भी 25 हजार रुपये के इनामी हैं.
इन बदमाशों पर 20 हजार रुपये का इनाम
भोजीपुरा थाना क्षेत्र से पीलीभीत के बीसलपुर निवासी शमशाद खां और भोजीपुरा के ही लईक व कालिया पर भी 2525 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. एसएसपी की ओर से जारी सूची में 20 हजार रुपये के इनामी बदमाशों में बारादरी थाना क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी आशू यादव का नाम शामिल है. भोजीपुरा के विमलेश, बदायूं के दातागंज निवासी अर्जुन और मीरगंज के सुजातपुर गांव निवासी मनमून पर भी 2020 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
भुता थाना क्षेत्र से बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी शाकिर भी 20 हजार रुपये का इनामी है. मीरगंज थाना क्षेत्र से फरीदपुर निवासी शहादत, नईम और नन्हू के अलावा गुलड़िया निवासी साहिब पर भी 2020 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. वहीं, फरीदपुर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी वसीम, तैय्यब और याकूब खां भी 20 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हैं. पुलिस इन सभी की तलाश में जुटेगी.
15 हजार के इनामी बदमाशों की लंबी सूची
एसएसपी की ओर से जारी सूची में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की संख्या 19 बताई गई है. इनमें आंवला थाना क्षेत्र से वांटेड बदायूं जिले के बिसौली निवासी भूपेंद्र और बृजेश शामिल हैं. बदायूं के कुंवरगांव निवासी जुबैर और आंवला की पटी गली निवासी ज्ञानदीप पर भी 1515 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
देवरनिया थाना क्षेत्र से वांटेड छविराम उर्फ छवि और भोजीपुरा निवासी अकबर भी इस सूची में शामिल हैं.
बदायूं के लाही फरीदपुर गांव निवासी छवि छब्बा और आंवला के मनौना निवासी रिजवान मंसूरी पर भी 1515 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली निवासी अबरार हुसैन, तिलियापुर निवासी इकबाल और गुनाहट्टू निवासी यासीन भी 15 हजार रुपये के इनामी हैं. रानी मौर्य और नवाबगंज के ताहिर खां का नाम भी इस सूची में है.
एक बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम
इसके अलावा सीबीगंज निवासी उवैस, देवरनिया निवासी रविंद्र और शीशगढ़ के शाने आलम पर भी 1515 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. क्योलड़िया थाना क्षेत्र से पीलीभीत के मीरपुर गांव निवासी शकील और हाफिजगंज के सेंथल निवासी जुबैर भी 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश हैं. इनामी बदमाशों की सूची में अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी भूपराम का नाम भी शामिल है. उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस को उसकी भी तलाश है.
थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी के निर्देश
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब संबंधित थाना क्षेत्रों के साथ दूसरे जिलों में भी आरोपियों की तलाश और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए कार्रवाई करेगी. खास बात यह है कि सूची में बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं और कासगंज के रहने वाले आरोपी भी शामिल हैं.
संजय सक्सेना और संतोष साहू हत्याकांड के आरोपियों का भी पुलिस की तलाश में होना इस कार्रवाई को अहम बनाता है. पुलिस का जोर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने पर है. एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपनेअपने क्षेत्र के वांटेड इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करें.



