IndiaUttar Pradesh

​‘अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं’, दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की अयोध्या श्रेता युग का स्मरण करवा रही है, आज अयोध्या जीवंत होते दिख रही है. उन्होंने कहा कि श्री राम भारत के आत्मसम्मान हैं. आज अयोध्या धाम फिर से अपने उस गौरव को प्राप्त करने के लिए जिसके लिए कारसेवकों ने बलिदान दिया, जिसके लिए संतों ने बलिदान दिया. अयोध्या में कभी राम भक्तों पर गोलियां चलती थीं, लाठियां चलती थीं, अत्याचार हुआ था.

​‘अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं’, दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘वो लोग जब कथाओं में जाते हैं तो उन्हें कथा की मर्यादा भी नहीं पता होती वो उसे मुशायरा समझ लेते हैं. पहले अयोध्या में अंकुश लगता था कोई आएगा नहीं, कोई जय श्री राम बोलेगा नहीं. आज वो लोग जो वकीलों की फौज खड़ी करते थे राम के खिलाफ, वो राम के अस्तित्व को स्वीकार रहे हैं. ये भी हमारी बड़ी उपलब्धि है. हमारे यहां कथाओं की अपनी मर्यादा है, उसकी पवित्र परंपरा है, लेकिन वो लोग अपनी उस उच्छृंखल वृत्ति के कारण राम की मर्यादा और कथा की पवित्रता को ध्यान में न रख कर उसको भी मुशायरे के दायरे में ला कर के अपवित्र करने का प्रयास करते हैं’.

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply