दीपों की रोशनी का त्योहार दिवाली एक बेहद खास मौका होता है जब आप अपनों के साथ खुशियां बांटते हैं और मिलकर खूब सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन सभी अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को खास तरीके से शुभकामनाएं देना चाहते हैं और डिजिटल वर्ल्ड का जमाना है तो ऐसे में दूर बैठे लोग भी एक मैसेज के जरिए सेंकेड में विश कर सकते हैं. आप इस बार अपने अपनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए त्योहार की बधाई दें और इन विशेस, कोट्स को अपने स्टेटस के लिए भी ले सकते हैं.

इस दिवाली अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाएं. उन्हें दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेशों के जरिए विश करें. तो चलिए देख लेते हैं दिवाली के खास और यूनिक कोट्स. हमारी तरफ से भी आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- घर के हर कोने में दीपों की कतार हो, दिल में अपनों का प्यार हो, इस दिवाली हर अधूरी ख्वाहिश हो पूरी, जिंदगी में नई शुरुआत हो.
- न रोशनी दीयों की कभी कम हो, न उम्मीदों का सिलसिला थमे, मां लक्ष्मी की रहे कृपा, आपकी जिंदगी में खुशियों के दीप जलें.
- इस दिवाली सिर्फ घर नहीं, दिल भी रोशन करें, हर चेहरे पर मुस्कान और हर रिश्ते में मिठास भरे..दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- दिवाली का हर दीप एक नई कहानी लिखे, सपने साकार हो और सफलता मिले, आपकी जिंदगी का हर आने वाला दिन त्योहार बने.
- जो बीत गया है गम उसे मुस्कुराकर भूल जाइए, इस दिवाली नई उम्मीदों के दीप जलाइए…आपके पूरे परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- रिश्तों में अपनापन हो, बातों में दिवाली की मिठाई सी मिठास रहे, आपकी हर दिवाली पहले से भी ज्यादा खास रहे. हैप्पी दीपावली!
- चेहरों पर खिले मुस्कान…चांद मुस्कुराए, सितारे झिलमिलाएं, इस दिवाली आपकी खुशियों के आगे सारी रोशनियां फीकी पड़ जाएं.
- इस दिवाली अच्छी किस्मत आपके भी दरवाजे पर दस्तक दे, हर दुआ का असर हो और हर कोशिश को मंजिल मिले…दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- न दौलत, न शौहरत की कमी हो, न अपनों से कोई दूरी हो, आपकी जिंदगी का हर दिन, हर रात दिवाली जैसी नूरानी हो.
- दिवाली पर यही है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से हमारी कामना, आपके घर में सदा बनी रहें खुशियां, सुखसमृद्धि और समपन्नता…हैप्पी दिवाली
- दुआ है हमारी खुशियों का कोई हिसाब न हो, सपनों पर कोई पहरा न हो, इस दिवाली आपकी जिंदगी में उम्मीदों का सबेरा हो.
- मिट्टी के दीयोंसी सादगी बनी रहे, हर रात जगमगाती रहे, आंगन में खुशियों के फूल खिलें, हर दिन दिवाली जैसा बने
- दिवाली के इस पावन पर्व पर सारे शिकवे मुस्कान में बदल जाएं, पुराने गिले दूर हो जाएं, सारे रिश्तों में नई रोशनी भर जाए, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आपके आंगन में खुशियां जगमग हो, दिवाली जैसा हर दिन खास हो, मां लक्ष्मी की कृपा रहे और जीवन में समृद्धि का वास हो…शुभ दीपावली!
- इस दिवाली हर ख्वाब आपका रोशन हो, तरक्की के नए रास्ते खुलें, खुशियों की दरवाजे पर हर दिन दस्तक हो, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!



