CrimeIndia

​पार्किंग विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 9 गोलियां लगने से NRI की मौत; फरीदाबाद मर्डर केस में बड़ा खुलासा

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एनआरआई परमजीत की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर यह वारदात भी पार्किंग विवाद में हुई. इसमें भी आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की. कुल 14 राउंड गोली चली, इसमें 9 गोलियां एनआरआई परमजीत को लगीं. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह खुलासा सूरजकुंड थाना पुलिस ने किया है. एसएचओ सूरजकुंड प्रहलाद कुमार के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोनू को अरेस्ट कर लिया है.

​पार्किंग विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 9 गोलियां लगने से NRI की मौत; फरीदाबाद मर्डर केस में बड़ा खुलासा

बता दें कि एनआरआई परमजीत सिंगापुर में रहते थे और यहां अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे. यहां वह मकान नंबर 641 सेक्टर 21c में रहते थे. परमजीत का फ्लैट फर्स्ट फ्लोर पर है, जबकि आरोपी मोनू शर्मा उर्फ़ मोहन थर्ड फ्लोर पर रहता है. आरोप है कि इनके बीच गाड़ियों की पार्किंग को लेकर विवाद था. इसी विवाद में शुक्रवार की रात मोनू ने परमजीत के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.

एमएनसी में काम करते थे परमजीत

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि परमजीत सिंगापुर में रहकर वहां किसी एमएनसी में नौकरी करते थे. एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही वह इंडिया आए थे. आते ही गाड़ी पार्क करने को लेकर उनका विवाद आरोपी के साथ हुआ और आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मोनू को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है.

ऐसे दी वारदात को अंजाम

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक परमजीत के बेटे शौर्य ने शिकायत दी है. बताया कि आरोपी मोहन शर्मा ने घंटी बजाकर उनके पिता को गाड़ी हटाने के लिए नीचे बुलाया. पार्किंग पहुंचने पर आरोपी ने झगडा किया और इसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. वह बीच बचाव के लिए दौड़ा तो आरोपी ने उसके ऊपर भी फायरिंग की. गनीमत रही कि उसने गाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचा ली. वारदात के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply