BusinessIndia

​Diwali Muhurat Trading 2026: सोना और चांदी दोनों ​के गिरे दाम, जानिए कितनी हुई कीमत

Diwali Muhurat Trading के दिन वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरावट के साथ बंद हुए. करीब एक घंटे के कारोबारी सत्र के आखिरी में निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली शुरू कर दी. जिसकी वजह से मामूली गिरावट के साथ देखने को मिली. एक समय दोनों की कीमतों में 500 रुपए से ज्यादा दाम देखने को मिल रहे थे. जानकारों की मानें तो महंगाई अभी भी मौजूद है. दिसंबर के महीने में फेड रिजर्व ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी कर सकता है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में प्रेशर देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें कितनी देखने को मिली.

​Diwali Muhurat Trading 2026: सोना और चांदी दोनों ​के गिरे दाम, जानिए कितनी हुई कीमत

कितना सस्ता हुआ सोना

वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में गिरावट के साथ बंद हुए. सोना 32 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 142520 रुपए पर बंद हुआ. इससे पहले गोल्ड के दाम कारोबारी सत्र के दौरान 533 रुपए की तेजी के साथ 1,42,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. जबकि शुक्रवार को कीमतें 1,42,167 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी. वैसे सोना वायदा बाजार में फ्लैट 1,42,163 रुपए पर ओपन हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

चांदी के दाम में भी आई गिरावट

वहीं दूसरी ओर दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान चांदी के दाम वायदा बाजार में 1.85 लाख रुपए के पार तो चले गए, लेकिन गिरावट के साथ बंद हुए. आंकड़ों को देखें तो चांदी के दाम में 89 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 1,85,011 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए. उससे पहले कारोबारी सत्र के दौरान 552 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 1,85,339 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वैसे आज सुबह चांदी तेजी के साथ 1,85,060 रुपए पर ओपन हुई है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 1,84,800 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गए. शुक्रवार को चांदी के दाम 1,84,787 रुपए पर बंद हुए थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply