IndiaUttar Pradesh

​मच्छर भगाने के लिए जलाई थी अगरबत्ती, उसी से लगी आग; लखनऊ में बुजुर्ग की झुलसकर मौत

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में दिवाली की रात घर में आग लगने से एक बुजुर्ग की सोतेसोते झुलसकर मौत हो गई. बुजुर्ग ने मच्छर भगाने के लिए कमरे में अगरबत्ती लगाई थी. इसी अगरबत्ती से आग लगी, और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया. इसकी वजह से बुजुर्ग को उठकर भागने का भी मौका नहीं मिला. मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बाबा हजारा बाग का है.

​मच्छर भगाने के लिए जलाई थी अगरबत्ती, उसी से लगी आग; लखनऊ में बुजुर्ग की झुलसकर मौत

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत बुजुर्ग की पहचान 75 वर्षीय मोहम्मद अतीक पुत्र मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है. उनके परिजन मोहम्मद शाद ने पुलिस में घटना की जानकारी दी है. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

घर में अकेले रहते थे बुजुर्ग

प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग मोहम्मद अतीक इस घर में अकेले रहते थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शाम तक वह ठीक थे. संभवत: रात में सोते समय उन्होंने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई होगी. इसी अगरबत्ती से आग लगी और मकान में धुआं भर गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें पता चला तो घर के अंदर से बंद चैनल का ताला तोड़कर उन लोगों आग बुझाई. हालांकि इतने समय में मोहम्मद अतीक की मौत हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मामले में मर्ग दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस के मुताबिक फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस संबंध में पास पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply