IndiaUttar Pradesh

​बांके बिहारी मंदिर में बदलेगा दर्शन और आरती का समय, जान लें नया टाइम टेबल

Banke Bihari Temple: वृंदावन में दिवाली के बाद मौसम में आती ठंडक को देखते हुए ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा. जिस तरह मांबाप सर्दियों में छोटे बच्चों को रजाई से बाहर नहीं निकालते, ठीक उसी तरह वात्सल्य भाव के तहत अब ठाकुर जी को एक घंटा अधिक विश्राम कराया जाएगा. श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है.

​बांके बिहारी मंदिर में बदलेगा दर्शन और आरती का समय, जान लें नया टाइम टेबल

मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आगामी 11 नवंबर 2026 से ठाकुर जी की नित्य आरतियों एवं दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा. बांके बिहारी मंदिर में गर्मी में सुबह 7:45 से दोपहर 12:30 बजे तक भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन होते थे. अब सर्दियों में भाईदूज से सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्रद्धालुओं को श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन हो सकेंगे.

मंदिर प्रबंधन ने समस्त दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं से की अपील

शाम के दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है. गर्मी में शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भक्तों को आराध्य के दर्शन होते थे. अब सर्दियों में भाईदूज से शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक दर्शन होंगे. श्रृंगार आरती सुबह 8:10 बजे होगी. राजभोग आरती दोपहर 1:25 बजे होगी. शयनभोग आरती रात 8:55 बजे की जाएगी. मंदिर प्रबंधन ने समस्त दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 11 नवंबर से लागू होने वाली नई समय सारिणी के अनुसार ही अपनी वृंदावन यात्रा और दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित करें, जिससे उन्हें ठाकुर जी के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

मौसम परिवर्तन के साथ ठाकुरजी की सेवा में बदलाव की पंरपरा

मंदिर के सेवियत हिमांशु गोस्वामी के अनुसार, मौसम परिवर्तन के साथ ठाकुरजी की सेवा में बदलाव की पंरपरा चली आ रही है. इसके तहत सुबह दर्शन एक घंटे देर से शुरू होंगे, जबकि रात में मंदिर के पट एक घंटे पहले बंद हो जाएंगे. सुबह और शाम दोनों समय में एकएक घंटे का बदलाव किया गया है. सर्दियों के आगमन के साथ ही ठाकुरजी को गर्म चीजों का भोग लगाया जाएगा.

सुबह के बालभोग में केसरयुक्त हलवा और विशेष लड्डू अर्पित किए जाएंगे. जभोग में दूधदही से बने तरल पदार्थों की मात्रा कुछ की जाएगी और सूखे मेवे और गर्म तासीर वाले पकवानों की मात्रा बढ़ाई जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply